मनोज कुमार (अभिनेता)
मनोज कुमार | |
---|---|
![]() 2012 में मनोज कुमार | |
जन्म |
हरिकृशन गिरि गोस्वामी 24 July 1937 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्देशक, होम्योपैथिक डॉक्टर |
कार्यकाल | 1957–1995 |
जीवनसाथी | शशि गोस्वामी |
मनोज कुमार एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। उनका पूर्व नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और उन्होने शहीद जैसी देशभक्ति फ़िल्म में अभिनय किया तो कई जनों की प्रेरणा बने। हिन्दी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं। उन्हें एक देशभक्त अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है।[१]
फिल्मी सफर
मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन (1957) थी। उसके बाद शहीद (1965) से उन्हें लोकप्रियता मिलनी प्रारम्भ हो गई। उन्होंने अधिकतर देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया। वो एक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक भी थे। उन्होने कई देशभक्ति फिल्में भी बनाईं। कुमार ने भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाईं जो शास्त्री जी के दिए हुए नारे जय जवान जय किसान पर आधारित थी। मनोज कुमार की फिल्मों में 'हरियाली और रास्ता' (1962), 'वो कौन थी' (1964), 'शहीद' (1965), 'हिमालय की गोद में' (1965), 'गुमनाम' (1965), 'पत्थर के सनम' (1967), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1969), 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974), 'क्रांति प्रमुख हैं। फिल्म 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।[२]
प्रमुख फिल्में
बतौर लेखक
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1987 | कलयुग और रामायण | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | मेरा नाम जोकर | |
1970 | पूरब और पश्चिम | |
1970 | यादगार | |
1967 | उपकार |
बतौर निर्माता
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1983 | पेंटर बाबू | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | पूरब और पश्चिम |
बतौर निर्देशक
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | जय हिन्द | |
1989 | क्लर्क | |
1981 | क्रांति | |
1974 | रोटी कपड़ा और मकान | |
1972 | शोर | |
1970 | पूरब और पश्चिम | |
1967 | उपकार |