शम्मी कपूर
| शम्मी कपूर | |
|---|---|
| चित्र:Signed photo of Indian actor Shammi Kapoor (2).jpg | |
| जन्म |
शमशेर राज कपूर[१] 21 October 1931 |
| मृत्यु |
14 August 2011 (उम्र साँचा:age) |
| व्यवसाय | अभिनेता |
|
वेबसाइट http://junglee.org.in/sk.html | |
शम्मी कपूर (जन्म: 21 अक्टूबर, 1931 निधन: 14 अगस्त, 2011) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। उन्होने जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंज़िल, अंदाज़, एन ईवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया।
व्यक्तिगत जीवन
शम्मी कपूर का जन्म २१ अक्टूबर १९३१ को बंबई(प्रस्तुत मुंबई) में हुआ, इनके पिता पृथ्वीराज कपूर जाने माने अभिनेता थे[२] अभिनय इनको विरासत में मिला था। शम्मी कपूर की पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली से हुई, लेकिन १९६५ मे चेचक की वजह से गीता की म्रत्यु हो गयी।[२] इसके पश्चात शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की। १४ अगस्त २०११ की सुबह ५:१५ को इनका निधन हो गया।[३] वे ७९ वर्ष के थे।
फिल्मी सफर
साल 1953 में रिलीज फ़िल्म जीवन 'ज्योति' से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा। शम्मी कपूर की शुरुवाती फ़िल्में जीवन ज्योति, रेल का डिब्बा और गुल सनोवर थीं। शम्मी कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है और सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्होने फ़िल्म ब्रह्मचारी (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीता है।[४]
प्रमुख फिल्में
बतौर निर्देशक
| वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 1974 | मनोरंजन |