बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:about

बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
Bommireddy Narasimha Reddy 2008 stamp of India.jpg
बी॰ एन॰ रेड्डी
जन्म साँचा:birth date
कोठापल्ली गाँव, पुलिवेन्दुला, कडप्पा जिला, आन्ध्र प्रदेश, भारत
मृत्यु साँचा:death date and age
चेन्नई, भारत
व्यवसाय निर्माता, निर्देशक, प्रस्तुतकर्ता, कथा-पटकथा लेखक, व्यापारी, चिकित्सालयों के लिए उदार दानी
कार्यकाल 1939–69
पुरस्कार पद्मभूषण
दादा साहब फाल्के पुरस्कार
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

बी॰ एन॰ रेड्डी के नाम से प्रसिद्ध बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी भारतीय सिनेमा के एक विख्यात व्यक्तित्व थे। वे एक कुशल निर्देशक, सफल निर्माता एवं मौलिक पटकथा लेखक थे। इन सभी क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देते हुए सन् 1974 में उन्हें पद्मभूषण की उपाधि दी गयी और फिर उसी वर्ष के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और एक रंगमंच के अभिनेता होने के साथ-साथ एक कवि भी थे। वे तेलुगू सिनेमा के आरंभिक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व में से थे तथा दक्षिण भारत के सिनेमा विधा और कला से जुड़े हुए ऐसे प्रथम व्यक्तित्व थे जिन्हें सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।[१]

आरम्भिक जीवन

फ़िल्मी सफ़र

सम्मान

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ