जॉनी वॉकर (हास्य अभिनेता)
स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
| जॉनी वॉकर | |
|---|---|
| चित्र:Johnny Walker dans CID (1955).jpg | |
| जन्म |
11 November 1920 इन्दौर, भारत इंदौर, इन्दौर रियासत, मध्य प्रदेश, ब्रिटिश राज |
| मृत्यु |
29 July 2003 (उम्र साँचा:age) मुंबई, भारत |
| व्यवसाय | अभिनेता |
| कार्यकाल | 1951–1997 |
| जीवनसाथी | साँचा:trim (साँचा:abbr साँचा:abbr) |
| बच्चे | 6 (नासिर खान भी) |
जॉनी वॉकर (जन्म 11 नवम्बर 1926 - निधन 29 जुलाई 2003) भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।[१]
जानी वाकर हिंदी फ़िल्म जगत के एक जाने माने हास्य अभिनेता रहे हैं जिन्होंने ३०० से ज्यादा भारतीय फिल्मों में काम किया है। ब्रिटिश राज के अंतर्गत आने वाले इंदौर रियासत के जिले इंदौर में जन्में बदरूद्दीन जमालुद्दीन काजी के पिता एक मिल में काम करते थे। नौकरी जाने के बाद वो परिवार के साथ मुम्बई चले आए जहाँ बदरूदीन ने बंबई बस सेवा में बस कंडक्टर का काम करना शुरु कर दिया था। काजी को दूसरों कि नकल उतारने व अभिनय का शौक था जिसे वो अपनी बस यात्राओं में यात्रियों के सामने शौकिया किया करते थे।[२] यहाँ उन्हें बलराज साहनी ने देखा और गुरु दत्त से मिलवाया, इसके बाद काजी को नया नाम जॉनी वॉकर मिला और वो फिल्मों में एक स्थापित हास्य कलाकार हो गए।[३]