मढ़ दुर्ग
| मढ़ दुर्ग | |
|---|---|
| वरसोवा किला | |
| चित्र:Madh-fort3.jpg | |
| लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 408 पर: Malformed coordinates value। | |
| सामान्य विवरण | |
| प्रकार | दुर्ग |
| वास्तुकला शैली | पुर्तगाली औपनिवेशिक |
| स्थान | मलाड, मुम्बई |
| शहर | साँचा:ifempty |
| निर्देशांक | स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। |
| शुरुआत | साँचा:ifempty |
| ध्वस्त किया गया | साँचा:ifempty |
| स्वामित्व | भारतीय वायु सेना |
मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था।[१] १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य[२] जमा लिया।[३]
इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं।
आवागमन
यह किला एकांत में बना है और यहां पहुंचना कठिन है। मलाड से लगभग १५ किलोमीटर (९ मील) दूर मुम्बई सिटी बस सेवा (बेस्ट) बस से से अन्तिम बस स्टॉप से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वर्सोवा के माध्यम से नौका से जा सकते है। यह किला मढ़ गाँव के पास स्थित है और मढ़ बस स्टॉप से लगभग १ किलोमीटर की दूरी पर है। वर्तमान में यह भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है। इसका कारण इसकी भारतीय एयर फोर्स बेस से निकटता है। इसीलिये यह तक पहुँचने के लिए वायु सेना से अनुमति आवश्यक है।
वर्तमान स्थिति
मढ़ द्वीप का किला स्थानीय मछवारों की बस्तियों से घिरा हुआ है। कई बॉलीवुड की फिल्मों का फिल्मांकन भी यहीं हुआ है, जैसे लव के लिए कुछ भी करेगा, शूटआउट एट वडाला, १९८५ की मनमोहन देसाई की फिल्म मर्द, ज़माना दीवाना, खलनायक, शतरंज, और तराज़ू , आदि। ई प्रसिद्ध दूरदर्शन धारावाहिक जैसे चंद्रकांता और सी.आई.डी की भी शूटिंग यहाँ हुई है।
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
इन्हें भी देखें
चित्र दीर्घा
- Madh-fort1.jpg
दूर से
- Madh-fort2.jpg
निकट से
- Madh-fort3.jpg
टर्रट से
- Madh-fort4.jpg
बुर्ज का निकट दृश्य
- Madh-fort5.jpg
दूसरी ओर से (वरसोवा से)