फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र
साँचा:infoboxसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other
फ़्रैंकफ़र्ट ऍम मेन विमानक्षेत्र (साँचा:comma separated entries), प्रायः जिसे फ़्रैंकफ़र्ट एयरपोर्ट एवं स्थाणीय जर्मन में Flughafen Frankfurt am Main या Rhein-Main-Flughafen कहा जाता है, फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी में स्थित एक प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है।
यातायात कंपनी फ़्रैपोर्ट द्वारा संचालित, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र वर्ष २०११ में जर्मनी में यात्री यातायात की मद में व्यस्ततम विमानक्षेत्र, यूरोप में तृतीय व्यस्ततम (लंदन-हीथ्रो एवं पैरिस चार्ल्स डि-गॉल के बाद) एवं विश्व का नौंवां व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस वर्ष में यहां की यात्री संख्या 5.64 करोड़ रही। 2011/2012 के शीतकाल में, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र द्वारा विश्व के अधिकांश अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों से आगमन उड़ानों को सेवाएं मिलीं, जिनमें १११ देशॊं के २७५ गंतव्य आते हैं।[१] इसी वर्ष यहां से 21.7 लाख मीट्रिक टन का माल यातायात संपन्न हुआ।[२] कार्गो यातायात की मद में यह यूरोप का व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस विमानक्षेत्र का दक्षिणी भाग र्हेइन – मेन वायु बेस के प्रयोग में है, जो संयुक्त राज्य का १९४७ से २००५ तक एक प्रधान वायु-बेस रहा है। इसके उपरांत यह बेस बंद कर दिया गया व भूमि का अधिग्रहण फ़्रैपोर्ट ने कर लिया।
फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र लुफ़्थान्सा, जर्मनी के ध्वजवाही वायुसेवा का एवं कॉन्डोर फ़्लगडीन्स्ट का प्रमुख केन्द्र (हब) रहा है। फ़्रैंकफ़र्ट की क्षमता सीमा के कारण लुफ़्थान्सा ने अप[अना एक द्वितीयक हब म्यूनिख विमानक्षेत्र में आरंभ किया है, जहां कई महत्त्वपूर्ण मध्यम एवं लंबी यात्रा वाले मार्ग (रूट) उपलब्ध हैं।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;Fraport Traffic Figures – December & Full Year 2011नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ