फ़िनलैंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(फिनलैंड से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
Suomen tasavalta
Republiken Finland

ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Maammeसाँचा:spaces(फ़िनिश)
Vårt landसाँचा:spaces(स्वीडिश)
"हमारी भूमि"
यूरोपीय संघ भूरे और फ़िनलैंड हरे रंग में
यूरोपीय संघ भूरे और फ़िनलैंड हरे रंग में
राजधानी
और सबसे बडा़ नगर
हेलसिंकी
साँचा:coord
राजभाषा(एँ) फ़िनिश, स्वीडिश
मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें Sami
धर्म लुथेरन
निवासी फ़िन्स, फ़िनिश
सरकार अर्द्ध अध्यक्षीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति साऊली निनिस्तो
 -  प्रधानमंत्री सना मरीन
 -  संसद अध्यक्ष Paula Risikko
स्वतंत्रता साँचा:nobold
 -  स्वायत्तता 29 मार्च 1809 
 -  घोषणा 6 दिसम्बर 1917 
 -  मान्यता 4 जनवरी 1918 
क्षेत्रफल
 -  कुल 338,424 km2 (64 वां)
 -  जल (%) 10
जनसंख्या
 -  2018 जनगणना 5,522,858 (115 वां)
 -  2000 जनगणना 5,155,000
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2017 प्राक्कलन
 -  कुल $238.000 बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $43,482 (-)
मानव विकास सूचकांक (२०१३)साँचा:decrease ०.८७९[१]
साँचा:color · २४वाँ
मुद्रा यूरो ()² (EUR)
समय मण्डल EET साँचा:nowrap
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) EEST (यू॰टी॰सी॰+3)
दूरभाष कूट 358
इंटरनेट टीएलडी .fi, .ax ³
साँचा:lower Semi-presidential system
साँचा:lower Before 2002: Finnish markka
साँचा:lower The .eu domain is also used, as it is shared with other European Union member states.

फ़िनलैंड, (फ़िनिश: Suomen tasavalta सुओमेन तासावाल्ता या Suomi सुओमी) आधिकारिक तौर पर फ़िनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।

लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फ़िनिश है, वहीं देश की ५.५ प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है।[२][३]

फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और १८०९ से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद १९१७ में फ़िनलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड १९५५ में संयुक्त राष्ट्र संघ में, १९६९ में ओईसीडी और १९९५ में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।

मौसम

यहाँ का मौसम बहत ही सुहावना और मनमो‍हक है। गर्मियों के समय रात बा‍रह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है इसके प‍हले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं। जबकि ठंड के वक्‍त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज देव के दर्शन हो पाते है।

सन्दर्भ