कोशी नदी (उत्तराखण्ड)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:about

कोशी नदी
(पौराणिक नाम कौशिकी)
Kosi River, Jim Corbett National Park, Ramnagar, Uttarakhand.jpeg
देश भारत
स्रोत धारापानी धार
 - स्थान उत्तराखण्ड, भारत
मुहाना चमरौल
 - स्थान उत्तर प्रदेश, भारत

कोशी नदी, जिसे कोसी या कौशिकी भी कहा जाता है, उत्तर भारत की प्रमुख तथा पवित्र नदियों में से एक हैं। स्कंदपुराण के मानसखण्ड में इस नदी का उल्लेख कौशिकी के नाम से हुआ है। यह उत्तराखण्ड के कुमांऊॅं क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण नदी है।[१] यह रामगंगा की सहायक नदी है। नदी के तट पर कैर तथा शीशम के जंगल पाए जाते हैं।[२] कोशी नदी की लम्बाई १६८ किलोमीटर है तथा इसका अपवाह क्षेत्र लगभग ३४६ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।[३]

मार्ग

कोशी कौसानी के निकट धारापानी धार से निकलती है, और दक्षिण दिशा की ओर बहती है। सोमेश्वर तथा अल्मोड़ा नगरों से बहती हुई यह ख्वारब पहुँचती है, जहाँ सुयाल नदी इसमें मिल जाती है।[४] ख्वारब से यह पश्चिम की और बहने लगती है, और खैरना, गरमपानी, तथा कैंची इत्यादि क्षेत्रों से होती हुई आगे बढ़ती है। सल्ट पट्टी पहुँचने के बाद मोहान तक यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बहती है, जहाँ से यह एक तीखा मोड़ लेकर दक्षिण-पूर्व की ओर बहने लगती है। ढिकुली से गुजरने के बाद रामनगर में यह मैदानों में उतरती है। रामनगर से ७० मील का सफर तय करने के बाद सुल्तानपुर में यह उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है। यह रामपुर नगर के बायीं ओर से गुजरती है और चमरौल के पास रामगंगा में मिल जाती है।[५]

दशा और दिशा

यद्यपि कोशी नदी उत्तर भारत की महत्वपूर्ण व प्रमुख नदियों में से एक है, परन्तु पिछले कुछ ही दसकों के दौरान विलुप्तता की ओर मुंह कर चुकी है। लगभग 30-40 वर्ष पूर्व कोशी नदी की लंबाई 225 किलोमीटर तक थी, दुर्भाग्यवश 2017 में सिमटकर लगभग 41 किमी ही रह गयी है। पहले इसकी लघु सरिताओं (गधेरों) की संख्या 1820 थी, जो 2017 में सिमटकर 118 तक रह गयीं हैं। इन लघु सरिताओं के दम तोड़े जाने के कारण कोशी 41 किमी पर ही सिमट चुकी है।

प्रमुख नगर

सहायक लघु सरिताऐं

  • नान कोसी
  • सुयाल
  • उलाबगाड़
  • कुचगाड़
  • रामगाड़
  • धौरा

टिप्पणियां

  1. (नेगी १९९३), प॰ ४९
  2. (नेगी १९९१), प॰ ८९
  3. (भट्ट १९९१), प॰ ४४
  4. (अग्रवाल १९९५), प॰ २८९
  5. (अग्रवाल १९९५), प॰ २८९

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ