अनरसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अनरसा Veg symbol.svg 
चित्र:Anarsa.jpg
उद्भव
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र बिहार

अनरसे एक प्रकार का मीठा बिहारी व्यंजन है जो चावल के आटे, तिल और चीनी से बनाया जाता है। [१] यह दीपावली का विशेष व्यंजन है और सामान्यतः उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है। अनरसे दो तरह के बनाये जाते हैं। गोल गोल गोलियाँ या चपटी टिकियों के आकार में। गोल अनरसे खाते समय कुरकुरे के साथ साथ अन्दर से मुलायम होते है [२] जिनका स्वाद एकदम अलग होता है। जब इन अनरसों में मावा या खोया मिला दिया जाता है तब इन्हें मावा अनरसा कहते हैं। ये सामान्य अनरसों की अपेक्षा अधिक नर्म और स्वादिष्ट होते हैं।[३]

सन्दर्भ