आलिया भट्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
आलिया भट्ट
Alia Bhatt at the launch of Bata’s new collection (02).jpg
जन्म साँचा:birth date and age[१]
मुंबई, भारत
नागरिकता ब्रिटेन
व्यवसाय अभिनेत्री, गायिका
कार्यकाल २०१२–वर्तमान
धार्मिक मान्यता हिन्दू ब्राह्मण
जीवनसाथी साँचा:trim (साँचा:abbr साँचा:abbr)
माता-पिता महेश भट्ट
सोनी राज़दान
संबंधी भट्ट परिवार

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। इनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है।[२][३] उन्होंने करण जौहर की रूमानी-हास्य फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अभिनय किया। बॉलीवुड में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रोनीत रॉय, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, दिलजीत डॉसंज, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है। वह एक मॉडल के रूप में भी काम करती है और कई मॉडलिंग असाइनमेंट करती है। इसके अलावा, उसके पास महान गायन कौशल भी है। , आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से युवाओं में अधिक लोकप्रिय है। इनके करोड़ों चाहने वाले है, जिनमें से अधिकतर युवा है। २०१८ मै रिलीज हुई राज़ी फिल्म ने १ अरब से अधिक कमाई की जो महिला प्रधान फिल्म थी। इस फिल्म की कमाई से हिंदी सिनेमा में आलिया के कद का पता चलता है। आलिया भट्ट ने २०१९ गली बाय में रणवीर सिह के साथ कार्य किया । उसके बाद कलंक फिल्म में काम किया जो कई सितारों से सजी हुई है।

प्रारंभिक जीवन

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को[४][५] भारतीय फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राज़दान के घर में हुआ। उनके पिता गुजराती मूल के ब्राह्मण हैं [६][७] जबकि उनकी माँ जर्मन मूल की भारतीय कश्मीरी हैं जिनकी माँ जर्मन मुस्लिम थी परन्तु उनके पिता कश्मीरी पंडित थे ।[८][९][१०] भट्ट के एक बहन शाहीन (जन्म 1988 )[११] और दो सौतेले सहोदर पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी उसके फुफेरे भाई हैं जबकि फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं।[१२] भट्ट ने जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की।

आलिया के पास भारतीय पासपोर्ट नही है अपितु संयुक्त राजशाही का पासपोर्ट है।[१३][१४]

फ़िल्में

2014 में 59 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट
कुंजी
साँचा:dagger उन फिल्मों का दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं
साल फ़िल्म किरदार टिप्पणी
१९९९ संघर्ष प्रीत ओबेरॉय कैमियो
२०१२ स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर शनाया सिंघानिया
२०१४ हाईवे वीरा त्रिपाठी साथ ही "सूहा साहा" गाने के लिए पार्श्व गायिका
२०१४ टू स्टेट्स अनन्या स्वामीनाथन
२०१४ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया काव्या प्रताप सिंह साथ ही "समझावाँ अनप्लग्ड" गाने के लिए पार्श्व गायिका
२०१५ शानदार आलिया अरोड़ा
२०१६ कपूर एण्ड सन्स टिया मलिक
२०१६ उड़ता पंजाब बौरिया / मैरी जेन सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला
२०१६ ऐ दिल है मुश्किल डीजे कैमियो
२०१६ डियर ज़िन्दगी कायरा
२०१७ बद्रीनाथ की दुल्हनिया वैदेही त्रिवेदी
२०१८ वेलकम टू न्यू यॉर्क कैमियो
२०१८ राज़ी सहमत सय्यद सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला[१५]
२०१८ ज़ीरो (2018 फ़िल्म) कैमियो[१६]
२०१९ गली बॉय सकीना पोस्ट-प्रोडक्शन[१७]
२०१९ कलंक
  1. redirect Template:n/a || पोस्ट-प्रोडक्शन[१८]
२०१९ ब्रह्मास्त्र साँचा:dagger
  1. redirect Template:n/a || फिल्मांकन[१९][२०]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons