उड़ता पंजाब
| उड़ता पंजाब | |
|---|---|
|
चित्र:उड़ता पंजाब.jpg फ़िल्म का पोस्टर | |
| निर्देशक | अभिषेक चौबे |
| निर्माता |
शोभा कपूर एकता कपूर अनुराग कश्यप विक्रमादित्य मोटवानी अमन गिल विकास बहल समीर नय्यर |
| लेखक | सुदीप शर्मा |
| पटकथा |
सुदीप शर्मा अभिषेक चौबे |
| कहानी |
सुदीप शर्मा अभिषेक चौबे |
| अभिनेता |
शाहिद कपूर करीना कपूर आलीया भट्ट दिलजीत दोसांझ |
| संगीतकार |
गाने: अमित त्रिवेदी पार्श्व संगीत: बेनेडिक्ट टेलर नारेन चंदावारेकर |
| छायाकार | राजीव रवि |
| संपादक | मेघना सेन |
| स्टूडियो |
बालाजी मोशन पिक्चर्स फैंटम फिल्म्स |
| वितरक | बालाजी मोशन पिक्चर्ज |
| प्रदर्शन साँचा:nowrap | साँचा:film date |
| समय सीमा | 149 मिनट |
| देश | भारत |
| भाषा |
हिन्दी पंजाबी |
| लागत | ₹40 crore[१][२] |
| कुल कारोबार | ₹98.26 crore[३] |
उड़ता पंजाब एक भारतीय हिन्दी थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 17 जून 2016 को रिलीज़ होगी।[४] यह फ़िल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उससे जुड़े विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास घूमती है। अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सहयोग से, शोभा कपूर और एकता कपूर के द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं।
4 जून 2016 को, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें कहा गया कि फिल्म में पेश किए गए विषय सामान्य दर्शकों के लिए बहुत अश्लील थे। परिणामस्वरूप, निर्माता को फिल्म में कुल 89 कटौती करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, 13 जून 2016 को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस रोक को ठुकरा दिया और फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज के लिए अनुमति दी, यद्यपि पटकथा में एक कटौती के साथ। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। ₹ 400 मिलियन (यूएस $ 6.2 मिलियन) के बजट पर बनायीं गयी फ़िल्म, उड़ता पंजाब ने लगभग 997 मिलियन (यूएस $ 15 मिलियन) दुनिया भर में कमाई की। 62 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (दिलजीत दोसांझ) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शाहिद कपूर) के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड सहित चार पुरस्कार जीते।
कलाकार
- शाहिद कपूर - तेजिंदर "टॉमी" सिंह/गबरू
- दिलजीत दोसांझ - सहायक उप-निरीक्षक सरताज सिंह
- करीना कपूर - डॉ. प्रीत साहनी
- आलिया भट्ट - "मैरी जेन" अक्सर बऊरिया कही गयी
- सतीश कौशिक - तायाजी
- सुहैल नय्यर - जस्सी
- प्रभज्योत सिंह - बल्ली सिंह
- हरप्रीत सिंह - शमशेर
संगीत
सभी अमित त्रिवेदी द्वारा संगीतबद्ध।
| गीतों की सूची | ||||
|---|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
| 1. | "चिट्टा वे" | शैले | बब्बू हाबी, शाहिद माल्या, भानु प्रताप | 4:48 |
| 2. | "डा डा डस्से" | अमित त्रिवेदी | कनिका कपूर, बब्बू हाबी | 4:01 |
| 3. | "इक कुड़ी" | शिव कुमार बटालवी | शाहिद माल्या | 4:35 |
| 4. | "उड्ड दा पंजाब" | वरुण ग्रोवर | विशाल दादलानी, अमित त्रिवेदी | 4:35 |
| 5. | "हस्स नच ले" | शैले | शाहिद माल्या | 4:30 |
| 6. | "वदिया" | शैले | अमित त्रिवेदी | 4:29 |
| 7. | "इक कुड़ी (रीप्राइज़्ड वर्ज़न)" | शिव कुमार बटालवी | दिलजीत दोसांझ | 2:44 |
| कुल अवधि: | Error: 'h' and 'm' values must be integers. | |||