दूसरा आदमी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
दूसरा आदमी
चित्र:दूसरा आदमी.jpg
दूसरा आदमी का पोस्टर
निर्देशक रमेश तलवार
निर्माता यश चोपड़ा
लेखक राजू सैगल
पटकथा सागर सरहदी
अभिनेता ऋषि कपूर,
नीतू सिंह,
शशि कपूर,
राखी
संगीतकार राजेश रोशन
प्रदर्शन साँचा:nowrap 14 अक्टूबर, 1977
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

दूसरा आदमी 1977 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह यश चोपड़ा द्वारा निर्मित और रमेश तलवार द्वारा निर्देशित है। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू सिंह, राखी, शशि कपूर, देवेन वर्मा और परीक्षत साहनी हैं। फिल्म का संगीत राजेश रोशन का है।

संक्षेप

निशा (राखी), विज्ञापन उद्योग में निपुण है। वह अपने प्रेमी, शशि सहगल (शशि कपूर) की दुखद मौत के बाद वैरागी बन जाती है। वहीं करण सक्सेना (ऋषि कपूर) ने अपने सफल पिता की छाया से बाहर आने और एक विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने का फैसला किया।

वर्षों बाद, करण अपनी विज्ञापन एजेंसी के साथ उसको रोजगार प्रदान करता है और वह स्वीकार करती है। निशा एक अतीत लिये रहस्यमय वृद्ध महिला है और करण उसके खोए हुए प्यार की निरंतर याद दिलाता है। उसे पता चलता है कि हाल ही में टिम्सी (नीतू सिंह) से शादी करने वाला करण उसे शशि की याद दिलाता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत मजरुह सुल्तानपुरी द्वारा लिखित; सारा संगीत राजेश रोशन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."चल कहीं दूर निकल जायें"किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी6:37
2."आओ मनाये जशन-ए-मोहब्बत"किशोर कुमार, लता मंगेशकर3:13
3."जान मेरी रूठ गई"किशोर कुमार, पामेला चोपड़ा3:48
4."आँखों में काजल है"किशोर कुमार, लता मंगेशकर3:52
5."अंगना आयेंगे साँवरिया"देवेन वर्मा, पामेला चोपड़ा4:52
6."नजरों से कह दो"लता मंगेशकर, किशोर कुमार5:27

नामांकन और पुरस्कार

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
राखी फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार साँचा:nom
राखी फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार साँचा:nom
देवेन वर्मा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार साँचा:nom
राजू सैगल फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार साँचा:nom

बाहरी कड़ियाँ