बेवकूफ़ियां

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बेवकूफ़ियां
निर्देशक नूपुर अस्थाना
निर्माता आदित्य चोपड़ा
कहानी हबीब फ़ैसल
अभिनेता आयुष्मान खुराना
सोनम कपूर
ऋषि कपूर
संगीतकार गीत:
रघु दीक्षित
पृष्ठभूमि स्कोर:
हितेश सोनिक
छायाकार नेहा पारती मटियानी
संपादक अन्तरा लाहिड़ी
स्टूडियो यश राज फ़िल्म्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 14 March 2014 (2014-03-14)
[१]
समय सीमा 118 मिनट[२]
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

बेवकूफ़ियां नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित, हबीब फ़ैसल द्वारा लिखित और यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित २०१४ की भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर हैं। फ़िल्म का सिनेमा में प्रदर्शित होने वाला ट्रैलर ६ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया जिसपर समीक्षकों की प्रतिक्रिया उदासीन रही और फ़िल्म वांछित हलचल पाने में असफल रही।[३] फ़िल्म संगीत १९ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया। फ़िल्म के संगीत को भी समालोचकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।[४] फ़िल्म १४ मार्च २०१४ को सिनेमाघरों में जारी की गई।[१] इसने जारी होने के बाद प्रथम तीन दिन में 67.5 मिलियन (US$८,८५,८३२.७४) कमाये।

कथानक

यह फ़िल्म मोहित चड्ढा (आयुष्मान खुराना) और मायरा सहगल (सोनम कपूर) की प्रेमकहानी दिखाती है। दोनों अच्छी नौकरियों करते हैं लेकिन मायरा, मोहित से अधिक कमाती है। मायरा के पिता वी॰के॰ सहगल (ऋषि कपूर) एक सेवा निवृत आईएएस अफ़सर हैं। वो बेहद कड़क और उसूलों के पक्के इंसान हैं और अपनी बेटी के लिए उनके बड़े ऊंचे ख़्वाब रखते हैं। वो मायरा का विवाह किसी बेहद अमीर लड़के से करना चाहते हैं। इसी कारण जब मायरा, अपने पिता को मोहित के बारे में बताती है तो वो ख़ुश नहीं होते और उसे मोहित को रिजेक्ट करने के लिए उसके बारे में तमाम जानकारियां हासिल करने की ठान लेते हैं। इधर आर्थिक मंदी के कारण मोहित को अपनी नौकरी गंवानी पड़ती है। मायरा उसे सलाह देती है कि वो भूलकर भी अपनी इस नौकरी छूटने वाली बात उसके पिता को ना बताए वर्ना वो उनकी शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे। इसी दौरान मोहित के ख़र्चे और उसके रहने का ख़र्च मायरा और मोहित का दोस्त (प्रताप हांडा) मिलकर उठाते हैं। बाद में परिस्थितियों का चक्र कुछ ऐसा चलता है कि मायरा के पिता को लगने लगता है कि मोहित ही उनकी बेटी के लिए सही पसंद है।

कलाकार

निर्माण

विकास

फ़िल्म दिसम्बर २०१२ में घोषित की गई।[५] फ़िल्म हबीब फ़ैसल (इशकज़ादे से प्रसिद्ध व्यक्ति) ने लिखी और नूपुर अस्थाना (मुझसे फ्रेंडशिप करोगी से प्रसिद्ध) ने इसका निर्देशन किया।[६]

पात्र निर्धारण

आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर को दिसम्बर २०१२ में फ़िल्म के लिए चुना गया। आयुष्मान और सोनम को एक दूसरे के साथ पहली बार युगल अभिनय जिसमें ऋषि कपूर, सोनम कपूर के पिता के अभिनय में हैं, चुना गया।[५]

फ़िल्मांकन

फ़िल्म का फ़िल्मांकन फ़रवरी २०१३ में[७] दिल्ली और गुड़गंव में आरम्भ हुआ।[८][९] फ़िल्म का कुछ भाग दुबई में भी फ़िल्माया गया।[१०][११]

संगीत

बेवकूफ़ियां
Soundtrack album रघु दीक्षित द्वारा
जारी 19 February 2014 (2014-02-19)
रिकॉर्डिंग 2013
यशराज स्टूडियोज़, साबा स्टूडियो
मुम्बई
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई Error: 'h' and 'm' values must be integers.
लेबल यश राज फ़िल्म्स
निर्माता आदित्य चोपड़ा
रघु दीक्षित कालक्रम

मुझसे फ्रेंडशिप करोगी
(2011)
बेवकूफ़ियां
(2014)

साँचा:italic titleसाँचा:main other

फ़िल्म के गीतों की रचना रघु दीक्षित ने की है जबकि बिल अनविता दत्त द्वारा लिखे गये हैं। दीक्षित इससे पूर्व अस्थाना की पिछली फ़िल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगी में संगीत रचयिता रह चुके हैं।[१२] फ़िल्म में ओ हीरिये अतिरिक्त गीत है।

गीत सूची

साँचा:track listing

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ