संघ परिवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों को ही संक्षेप में संघ परिवार कहा जाता है। ये वैसे संगठन हैं जिनकी अपनी स्वतंत्र पहचान है, नीतियां हैं और कार्यक्रम भी हैं। लेकिन मूलतः ये सभी संगठन विचारधारा के मामले में संघ से हीं अनुप्राणित होते रहते हैं। संघ से जुड़े ऐसे पंजीकृत संगठनों की संख्या चालीस से ऊपर है। संघ में इन्हें अनुषंगिक संगठन कहा जाता है। 'संघ परिवार' शब्द का उपयोग अधिकतर मीडिया वाले करते है। वस्तुतः इन संगठनों में प्रमुख लोग वहीं होते हैं जो संघ से भेजे जाते हैं। इनमें अधिकांश जीवनदानी सदस्य होते हैं जिन्हें बोलचाल की भाषा में 'प्रचारक' कहा जाता है। ऐसे प्रचारक संघ परिवार के संगठनों में संगठनात्मक कार्य देखते हैं। वे परदे के पीछे रहकर सांगठनिक कार्यों को अंजाम देते हैं। संघ की त्रैमासिक और सलाना बैठकों में ऐसे तमाम संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं और अपने भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करते हैं। ऐसी बैठकों को 'प्रतिनिधि सभा की बैठक' कहा जाता है। संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि इसमें अपने कार्यो का वृत प्रस्तुत करते हैं।

संघ-परिवार के अंतर्गत सम्प्रति निम्नांकित संगठन कार्यरत हैं :

1.   गीता विद्यालय, कुरुक्षेत्र, 1946, माधव सदाशिव गोलवलकर द्वारा स्थापित

2.   सरस्वती शिशु मन्दिर 7.7.1952 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

3.   शिशु शिक्षा प्रबंध समिति  1958

4.   विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (30,000 विद्यालय)    1977 दिल्ली,मुरलीधर_दत्तात्रेय_देवरसद्वारा स्थापित

5.   भारतीय मजदूर संघ 23 जुलाई 1955, भोपाल, दत्तोपन्त ठेंगड़ी (1920-2004) द्वारा स्थापित

6.   भारतीय किसान संघ  4.3.1979, कोटा, दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा स्थापित

7.   अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना 24.5.1994 दिल्ली, मोरोपंत पिंगले (1919-2003) द्वारा स्थापित

8.   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 09.7.1949 बलराज मधोक द्वारा स्थापित

9.   अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद 7.11.1992 दिल्ली

10.  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत1974, पुणे में बिन्दुमाधव जोशी द्वारा स्थापित

11.  संस्कार भारती January, 1981 Lucknow

12.  सेवा भारती 1979

13.  राष्ट्रीय सेवा भारती

14. भारतीय जनसंघ 21.10.1951 डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित

15.  भारतीय जनता पार्टी  06.4.1980, दिल्ली, अटल बिहारी वाजपेयी

16.  लघु उद्योग भारती

17.  क्रीड़ा भारती 1992

18.  आरोग्य भारती

19.  नेशनल मेडिकोज एसोसिएशन

20.  संस्कृत भारती 1996

21.  प्रज्ञा भारती 1990

22.  विज्ञान भारती 1992 जबलपुर

23.  बाबा साहिब आपटे स्मारक समिति, 1973, नागपुर, मोरोपन्त पिंगले द्वारा स्थापित

24.  भारत विकास परिषद् 12.1.1963, डॉ सूरज प्रकाश द्वारा स्थापित

25.  विश्व हिंदू परिषद्  1964, मुम्बई, माधव गोलवालकर एवं स्वामी चिन्मयानन्द आदि द्वारा

26.  राष्ट्र सेविका समिति 25.10.1936, नागपुर, लक्ष्मीबाई केलकर द्वारा स्थापित

27.  राष्ट्रीय सम्पादक परिषद

28.  भारत प्रकाशन 1947

29.  पाञ्चजन्य हिन्दी साप्ताहिक 14.1.1948

30.  आर्गनाइजर अंग्रेजी साप्ताहिक 1947

31.  राष्ट्रधर्म हिन्दी मासिक 1947

32.  स्वदेश हिन्दी दैनिक (अक्षय तृतीया, 1970 ई), ग्वालियर

33.  दीनदयाल शोध संस्थान 1972, दिल्ली, नानाजी देशमुख (1916-2010) द्वारा स्थापित

34.  हिंदू स्वयंसेवक संघ

35.  अखिल भारतीय शिक्षण मण्डल

36.  वनवासी कल्याण आश्रम 26.12.1952, जशपुर, रमाकान्त केशव देशपांडे द्वारा स्थापित

37.  स्वदेशी जागरण मंच 22.12.1991, दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा स्थापित

38.  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

39.  भारतीय विचार केन्द्र 1982 पी परमेश्वरन द्वारा स्थापित

40.  राष्ट्रीय सिख संगत 24.11.1986

41.  विवेकानन्द केन्द्र 1972 एकनाथ रानडे (1914-1982) द्वारा स्थापित

42.  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  उत्तर प्रदेश, 1992

43.  अखिल भारतीय राष्त्रीय शैक्षिक महासंघ 1993

44.  वित्त सलाहकार परिषद्

45.  सहकार भारती, गणेश चतुर्थी, 1978 ई, पुणे

46.  सामाजिक समरसता मंच 14.4.1983 दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा स्थापित

47.  हिन्दू जागरण मंच 1990

48.  विश्व संवाद केन्द्र

49.  अखिल भारतीय साहित्य परिषद् 27.10.1966 नई दिल्ली

50.  दधीचि देहदान समिति

51.श्री सनातन भवानी सेना,अनुपम राज द्वारा स्थापित

इन्हें भी देखें