संस्कृत भारती
This article has multiple issues. Please help improve it or discuss these issues on the talk page. (Learn how and when to remove these template messages)
|
संस्कृत भारती ,यह एक सांस्कृतिक संस्था है जो संस्कृत को पुनः बोलचाल की भाषा बनाने में संलग्न है। चमु कृष्ण शास्त्री ने समस्त विश्व में संस्कृतभाषा को पुनर्जीवित करने के लिये इस संस्था स्थापना की। संस्कृतभारती तत्परता से संस्कृत को समर्पित कार्य कर रही है।
परिचय
संस्कृत भारत की अति प्राचीन भाषा है किन्तु दुर्भाग्य से आधुनिक काल में इसकी उपेक्षा की जा रही है। स्व. उमाकांत केशव उमाकान्त केशव आप्टे संस्कृत के परम आग्रही थे और स्वयंसेवकों को संस्कृत सीखने तथा इसका प्रचार करने के लिए प्रेरित करते थे। एसी कारण अनेक स्वयंसेवक इस दिशा में कार्यरत हुए और प्रान्तीय तथा स्थानीय स्तर पर भारत संस्कृत परिषद्, स्वाध्याय मंडलम्, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठान इत्यादि अनेक कार्य प्रारम्भ किए गए। फरवरी, १९९६ में संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने वाले देश के सभी कार्यकर्ता दिल्ली में एकत्रित हुए जहां उपरोक्त संस्थाओं का विलय करके अखिल भारतीय स्तर पर "संस्कृत भारती' की स्थापना हुई।
संस्कृत भारती का मुख्य उद्देश्य है - संस्कृत का प्रचार-प्रसार करना और संस्कृत-संभाषण सिखाकर इसे फिर से व्यावहारिक भाषा बनाना। जब लोगों के मन में संस्कृत के प्रति प्रेम जागेगा तो संस्कृति के प्रति भी स्वाभाविक प्रेम उत्पन्न होगा।
संस्कृत भारती द्वारा "संस्कृत-संभाषण शिविर" आयोजित किये जाते हैं। इनमें दस दिन तक प्रतिदिन दो घंटे के प्रशिक्षण द्वारा बालक-बालिकाएं संस्कृत में संभाषण करने योग्य हो जाते हैं। संस्कृत संभाषण सिखाने के लिए संस्कृत के आचार्यों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक ऐसे हजारों आचार्यों द्वारा लाखों लोगों को संस्कृत-संभाषण सिखाया जा चुका है। पत्राचार द्वारा संस्कृत अध्ययन की योजना चार भाषाओं में प्रारम्भ हो चुकी है और हजारों लोग इसका लाभ ले चुके हैं। देश के सभी प्रान्तों में संस्कृत भारती का कार्य प्रारम्भ हो चुका है और लगभग ३०० पूर्णकालिक कार्यकर्ता इसमें कार्यरत हैं।
संस्कृत भारती द्वारा कुछ अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं जिनमें प्रमुख हैं- "संस्कृत परिवार योजना" और "संस्कृत ग्राम योजना'। "संस्कृत बालकेन्द्रम्"' योजना के द्वारा बच्चों को खेलों के माध्यम से संस्कृत व संस्कृति का ज्ञान दिया जाता है। संस्कृत भारती के प्रयासों से कर्नाटक के मत्तूर जिले के एक ग्राम में संस्कृत आम बोल-चाल की भाषा बन गई है।
चित्रवीथिका
- पदाधिकारी
- Dineshkamataji.jpg
अखिलभारतीय संघटन मन्त्री - दिनेश कामत
बाहरी कड़ियाँ
- संस्कृत भारती का जालपृष्ठ
- इन गाँवों में संस्कृत बोलते हैं लोग
- संस्कृत भारती केनये प्रकल्प का शुभारम्भसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link] (३० जुलाई २०१०)
- संस्कृत विकिपीडिया के प्रचार में संस्कृत भारती का योगदान
- संस्कृत-व्यवहार-साहस्री - संस्कृत में बातचीत के लिये हजारों छोटे-छोटे संस्कृत वाक्य, हिन्दी अर्थ सहित
- लेख जिनमें दृष्टिकोण संबंधी विवाद हैं from अक्टूबर 2019
- Articles with invalid date parameter in template
- लेख जिन्हें अक्टूबर 2019 से प्रतिलिपि सम्पादन की आवश्यकता है
- लेख जो अक्टूबर 2019 से स्रोतहीन हैं
- Articles with multiple maintenance issues
- Articles with dead external links from जून 2020
- संंस्कृत संस्थाएँ