राज्य संग्रहालय, भोपाल
| राज्य संग्रहालय | |
|---|---|
|
साँचा:px राज्य संग्रहालय | |
| स्थापित | 2 नवम्बर 2005 |
| स्थान | भोपाल , भारत |
| प्रकार | संग्रहालय |
राज्य संग्रहालय भोपाल का उद्घाटन 2 नवम्बर, 2005 को म.प्र. के मुख्यमंत्री ने किया। यह श्यामला हिल्स पर पर स्थित है। संग्रहालय का समय प्रातः 10.30 बजे से सायः 5.30 बजे तक होता है तथा यह प्रत्येक सोमवार एवं शासकीय अवकाश के दिन संग्रहालय बन्द रहता है। राज्य संग्रहालय भोपाल की स्थापना वर्ष 1909 में नवाब सुल्तानजहां बेगम ने की थी, पूर्व में इसका नाम एडवर्ड संग्रहालय था यह संग्रहालय वर्तमान में अजायबघर के नाम से जाना जाता था जो कि वर्तमान में यह स्थान केंद्रीय ग्रंथालय भवन के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता के पश्चात इस संगृहालय को बाणगंगा स्थित इसके पुराने भवन में स्थापित किया गया। संगृहालय अपने नए भवन में 2 नवंबर वर्ष 2005 को स्थानांतरित हुआ जिसका उद्घाटन तात्कालिक मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा हुआ। इस भव्य भवन में 17 विथिकाएं हैं जोकि अलग-अलग विषयों के ऊपर बनी हुई है थीम दीर्घा प्रागेतिहासिक जीवाश्म दीर्घा उत्खनित सामग्री दीर्घा धातु प्रतिमा दीर्घा अभिलेख दीर्घा प्रतिमा दीर्घा रॉयल कलेक्शन तथा टेक्सटाइल दीर्घा साथी स्वतंत्रता संग्राम दीर्घा डाक टिकट ऑटोग्राफ दीर्घा पांडुलिपि दीर्घा लघु रंग चित्र दीर्घा मुद्रा दीर्घा अस्त्र-शस्त्र दीर्घा बाघ गुफा मध्यकालीन दस्तावेज दीर्घा तथा दुर्लभ वाद्य यंत्र दीर्घा है। थीम वीथी अर्थात सार वीथी में ईसा पूर्व की द्वितीय शताब्दी से लेकर 13 वी शताब्दी तक की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है।
सन्दर्भ
चित्र दीर्घा
- Panchmukhi Ganesha Statue India.jpg
- Shakti Ganesha Statue Tikamgarh India.jpg
- Vaishanavi and Kumari Statue Mandsour India.jpg
- Rudra Bhaskar Statue (1).jpg