नीलगिरि पर्वतीय रेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
युनेस्को विश्व धरोहर स्थल
भारत की पर्वतीय रेल
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम
नीलगिरि पर्वतीय रेल से यात्रा करने पर नीलगिरि के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं।
देश भारत
प्रकार सांस्कृतिक
मानदंड ii, iv
सन्दर्भ 944
युनेस्को क्षेत्र एशिया-प्रशान्त
शिलालेखित इतिहास
शिलालेख 1999 (23 वां सत्र)
विस्तार 2005; 2008

नीलगिरि पर्वतीय रेल (अंग्रेजी:Nilgiri Mountain Railway; तमिल: நீலகிரி மலை ரயில்), भारत के राज्य तमिलनाडु में स्थित एक रेल प्रणाली है, जिसे 1908 में ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया था।[१] शुरूआत में इसका संचालन मद्रास रेलवे द्वारा किया जाता था। इस रेलवे का परिचालन आज भी भाप इंजनों द्वारा किया जाता है।[२] नीलगिरि पर्वतीय रेल, नवगठित सलेम मण्डल के अधिकार क्षेत्र में आता है। जुलाई 2005 में यूनेस्को ने नीलगिरि पर्वतीय रेल को दार्जिलिंग हिमालयी रेल के विश्व धरोहर स्थल के एक विस्तार के रूप में मान्यता दी थी और तब से इन्हें संयुक्त रूप से "भारत की पर्वतीय रेल" के नाम से जाना जाता है।[३] इसे यह मान्यता मिलने के बाद इसकी आधुनिकीकरण की योजना का परित्याग कर दिया गया। पिछले कई वर्षों से कुन्नूर और उदगमंडलम के बीच के खंड पर भाप के इंजनों के स्थान पर लिए डीजल इंजनों का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस खंड पर एक बार फिर से भाप इंजनों द्वारा रेलगाड़ी चलाने की मांग की है।[२]

शाहरुख खान द्वारा अभिनीत हिंदी फिल्म "दिल से" के प्रसिद्ध हिंदी गीत छैंया छैंया का फिल्मांकन इसी रेलवे की रेलगाड़ी की छत पर किया गया है।

[छुपाएँ]नीलगिरि पर्वतीय रेल
Head station
0 km मेट्टुपालयम(कोयंबटूर)
Stop on track
8 km कालर
Station on track
13 km एडर्ली
Stop on track
18 km हिलग्रोव
Stop on track
21 km रनीमीड
Stop on track
25 km कटेरी रोड
Station on track
28 km कुन्नूर
Station on track
29 km वेलिंग्टन
Stop on track
32 km अरुवंकाडु
Stop on track
38 km केत्ति
Station on track
42 km लवडेल
End station
46 km उदगमंडलम

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. इस तक ऊपर जायें: साँचा:cite video
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

साँचा:navbox