तीस्ता नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(टिस्टा नदी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
तीस्ता
River Tista.jpg
देश साँचा:flag/core, साँचा:flag/core
राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, रंगपुर
उपनदियाँ
 - बाएँ दिक छू, रांगपो, लां लां छू, लाचूं, रानी खोला
 - दाएँ रांघ़ाप छू, रंगीत, रिंगयौं छू
नगर कालिम्पांग, जलपाईगुड़ी
स्रोत पाउहुनरी हीमनद, ज़ेमू हीमनद, चोलामु सरोवर, गुरुदोंग्मार सरोवर
 - स्थान सिक्किम, भारत
 - ऊँचाई ७,०६८ मी. (२३,१८९ फीट)
मुहाना ब्रह्मपुत्र नदी
 - स्थान फुलचोरी, रंगपुर, बांग्लादेश
लंबाई ३०९ कि.मी. (१९२ मील)
जलसम्भर १२,५४० कि.मी.² (४,८४२ वर्ग मील)
उत्तरी बंगाल की प्रमुख नदियाँ
उत्तरी बंगाल की प्रमुख नदियाँ

तिस्ता नदी भारत के सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल राज्य तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यह सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी विभाग की मुख्य नदी है। पश्चिम बंगाल में यह दार्जिलिङ जिले में बहती है। तिस्ता नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है।

सिक्किम और पश्चिम बंगाल से बहती हुई यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। इस नदी की पूरी लम्बाई ३१५ किमी है।

भारत और बंग्ला देश के बीच संयुक्त रूप से प्रवाहित होने वाली यह नदी भारत के सिक्किम और पश्चिम बंगा होते हुए बंगला देश में प्रवेश करती है। बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली यह नदी भारत के साथ ही बंगला देश की समृद्धि की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण नदी है।

हिन्दू पुराणों के अनुसार यह नदी देवी पार्वती के स्तन से निकली है। 'तिस्ता' का अर्थ 'त्रि-स्रोता' या 'तीन-प्रवाह' है।

सिक्किम प्रान्त की जितनी लम्बाई है लगभग पूरी लम्बाई लेकर बहती यह नदी वरदान्त हिमालय का समसितोष्ण र नदी की घाटी से उष्णकटिबंध तापमान को काटकर ले जाती है। चमकिली हरे (emerald) रंग की यह नदी बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलनेसे पूर्व सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा॑ओं के रूप में बहती है।

नदी को लेकर भारत-बांग्लादेश विवाद

भारत-बांग्लादेश समझौते के तहत किस देश को कितना पानी मिलेगा, फिलहाल यह साफ नहीं है। जानकारों का कहना है कि समझौते के प्रारूप के मुताबिक, बांग्लादेश को 48 फीसदी पानी मिलना है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार की दलील है कि ऐसी स्थिति में उत्तर बंगाल के छह जिलों में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी।[१]

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर मार्च, 2015 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की। यह वार्ता सकारात्मक रही तथा ममता बनर्जी ने बांग्लादेश को उचित जल बँटवारे का आश्वासन दिया। [२]

सहायक नदी और बांध

नदी की सहायक रांगपो नदी पर रंगीत बांध है।[३]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. रंगीत बांध तीस्ता नदी की क

साँचा:बांग्लादेश की नदियाँ साँचा:asbox