गुलबर्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(गुलबर्गा से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Gulbarga
ಕಲಬುರಗಿ
अर्बन अग्गलोमेरशन सिटी
कलबुरगी
उपनाम: Sun City/ಬಿಸಿಲು ನಗರ
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
ज़िलागुलबर्ग ज़िला
प्रान्तकर्नाटक
देशसाँचा:flag/core
शासन
 • प्रणालीमहापौर-नगरपरिषद
 • सभाडिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन
क्षेत्रसाँचा:infobox settlement/areadisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल५,४३,०००
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
वासीनामकलाबुर्गीण
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँकन्नड़
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड585101/102/103/104/105/106
दूरभाष कोड91(847)-2XXXXXX
वाहन पंजीकरणKA-32
वेबसाइटwww.gulbargacity.gov.in

साँचा:template other

गुलबर्गा, जिसे आधिकारिक तौर पर कलबुरगी कहते हैं, भारतीय राज्य कर्नाटक (भारत) का एक प्रमुख शहर है। यह गुलबर्गा जिले का प्रशासनिक मुख्यालय और उत्तर कर्नाटक क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। गुलबर्गा, कर्णाटक की राज्यधानी बैंगलोर के उत्तर में हैं 623 किलोमीटर और हैदराबाद से 220 किलोमीटर दूर है। गुलबर्गा पहले हैदराबाद राज्य के अंतर्गत आता था लेकिन 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम में नवगठित मैसूर राज्य (अब कर्नाटक के रूप में जाना जाता है) में शामिल किया गया था।[१][२][३]

गुलबर्गा तुअर दाल एवं चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला तेजी से शहरीकरण की ओर बाद रहा है एवं गुलबर्गा महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह शहर अपने वास्तुकला, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थानों के लिए जाना जाता है।

इतिहास

गुलबर्गा का इतिहास 6 वीं सदी से प्रारंभ होता है। जब राष्ट्रकूट राजवंश ने इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण किया लेकिन थोड़ी अवधि के भीतर यह चालुक्यों के नियंतरण में आ गया और 200 से अधिक वर्षों के लिए उन्होंने अपनी सत्ता कायम रखी। कालाहारी वंश जिन्होंने राष्ट्रकूट के बाद सत्ता हासिल कर 12 वीं सदी तक इस राज्य पर शासन किया। गुलबर्गा (उर्दू में इसका अर्थ फूल और बगीचों का शहर) का नाम बदलकर कालाबुरगी (कन्नड़ में इसका अर्थ काला-कला /मजबूत पत्थर किला) [प्रशस्ति पत्र की जरूरत]) 1 नवंबर, 2014 को कर दिया गया। [४]

कला और स्थापत्य कला

इस्लामी कला का सबसे बड़ा संग्रह गुलबर्गा के स्थापत्य कला में देखा जा सकता है

भूगोल

गुलबर्गा दक्कन के पठार पर स्थित है। इस जिले से दो प्रमुख नदिया, कृष्णा और भीमा बहती है। यहाँ पर काली मिटटी प्रमुखता से पाई जाती हैं। इस जिले में कई पानी के कई टैंक है, जो नदी के साथ-साथ बने हुए हैं जिनसे भूमि की सिंचाई की जाती है। ऊपरी कृष्णा प्रोजेक्ट ज्वार जिले में एक प्रमुख सिंचाई उपक्रम है। इस क्षेत्र के मुख्य फसलों मूंगफली, चावल, दाल हैं। गुलबर्गा औद्योगिक रूप से एक पिछड़ा क्षेत्र है लेकिन अब यह सीमेंट, कपड़ा, चमड़ा और रासायनिक उद्योगों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। गुलबर्गा विश्वविद्यालय में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज भी है। शहर का भौगोलिक क्षेत्रफल 64 वर्ग किलोमीटर है। [५]

जलवायु

गुलबर्गा जिले की जलवायु आमतौर पर शुष्क हैं जिसका तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता हैं एवं वार्षिक वर्षा 750 मिमी होता है। गुलबर्गा में साल में तीन मुख्य सत्रों में बांटा गया है।

इन मौसमो के दौरान तापमान इस प्रकार रहता हैं:

  • ग्रीष्मकालीन: 26 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस
  • मानसून: 23 डिग्री सेल्सियस-33 डिग्री सेल्सियस
  • सर्दी: 3 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस

जनसांख्यिकी

2011 भारतीय जनगणना के अनुसार,[६] गुलबर्गा की आबादी 1101989 है। गुलबर्गा की कुल जनसंख्या में पुरुष 55% और महिलाएं 45% हैं। गुलबर्गा का औसत साक्षरता दर में 67% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है। पुरुष साक्षरता 70% जबकि महिलाओं की साक्षरता 30% है।

पर्यटन

घुमने के स्थान:

  • ख्वाजा बांदा नवाज दरगाह
  • बुद्ध विहार
  • गुलबर्ग किला
  • जुम्मा मस्जिद (गुलबर्गा किला)
  • शेख रोजा दरगाह
  • जिला विज्ञान केंद्र

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  3. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
  4. साँचा:cite news
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web