कृष ३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
कृष ३
निर्देशक राकेश रोशन
निर्माता राकेश रोशन
पटकथा राकेश रोशन
हनी ईरानी
रोबिन भट्ट
कहानी राकेश रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन
प्रियंका चोपड़ा
कंगना राणावत
विवेक ओबेरॉय
शौर्या चौहान
संगीतकार संगीत:
राजेश रोशन
पृष्ठभूमि स्कोर:
सलीम-सुलेमान
छायाकार एस तिरू
संपादक चन्दन अरोड़ा
वितरक फ़िल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • November 1, 2013 (2013-11-01)
[१]
समय सीमा 152 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं।[२] फ़िल्म कोई मिल गया (2003) के नायक रोहित एवं कृष (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है।[३] इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी।[४] फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था।[५][६] हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई।[१][७] कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं।[८] फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने 240.50 करोड़ रूपए का कारोबार किया था।[९]

पटकथा

पिछली फिल्म में आपने देखा, सिद्धांत आर्या (नसीरुद्दीन शाह) को हराकर कृष अपने पापा रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) को उसकी कैद से छुड़ाकर घर ले जाता है। इस फिल्म की कहानी यहीं से शुरू होती है। कृष यानी कृष्णा मेहरा (रितिक) अब अपनी दुनिया में लौट आया है। जहां वह अपनी खूबसूरत पत्नी प्रिया मेहरा (प्रियंका चोपड़ा) के साथ बहुत खुश है। रोहित भी अब अपने बेटे-बहू के साथ रहकर अपने प्रयोग जारी रखे हुए है। प्रिया एक न्यूज चैनल में एंकर है और कृष्णा किसी नौकरी पर टिक ही नहीं पाता। कृष हर उस जगह मौजूद हो जाता है जहां किसी मुसीबत में फंसे इंसान को उसकी जरूरत है, भले ही इसके लिए उसे नौकरी से ही गायब ही क्यों न होना पड़े। यही वजह है कि हर नौकरी पर वह चंद दिन ही टिक पाता है। प्रिया को कृष की असलियत मालूम है। यही वजह है कि उसके हर कदम पर उसका साथ देती है। दूसरी और काल (विवेक ओबेरॉय) दुनिया से इंसानों को खत्म करने की नापाक साजिश रच रहा है। काल ने अपने डीएनए और जानवरों के डीएनए से ऐसे अमानव बनाए हैं जो उसकी तरह सोचते हैं और उसके इशारों पर चलते हैं। इन्हीं में काया (कंगना राणावत) भी शामिल है, जो काल से मिली शक्तियों के चलते पल भर में अपना रूप बदल सकती है। काल दुनिया को तबाह करने के लिए एक ऐसा वायरस तैयार करता है जो इंसानों को मिटाने के मकसद से तैयार करवाया गया है। काल के बनाए अमानव इस वायरस को मुंबई में फैलाते हैं जहां रोहित मेहरा और कृष इस वायरस की तोड़ खोजने में कामयाब होते हैं। काल के इशारे पर काम करने वाली काया और उसके बनाए अमानव रोहित मेहरा और कृष को मारने मुंबई पहुंच जाते हैं।

कलाकार

संगीत

कृष 3
संगीत राजेश रोशन द्वारा
जारी 18 सितम्बर 2013
रिकॉर्डिंग 2012-2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 37:10
लेबल टी-सीरीज़
निर्माता राजेश रोशन
राजेश रोशन कालक्रम

काइट्स
(2010)
कृष ३
(2013)
बनिये की मूँछ
(2013)[१५]
कृष 3 के एकल गाने
  1. "रघुपति राघव"
    रिलिज़: 15 सितंबर 2013[१६]

साँचा:italic titleसाँचा:main other

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."कृष कृष (शीर्षक गीत)"ममता शर्मा, अनिरुद्ध भोला, राजेश रोशन5:13
2."रघुपति राघव"नीरज श्रीधर, मोनाली ठाकुर & बॉब5:21
3."दिल तु ही बता"अलीशा चिनॉय, ज़ुबीन गर्ग6:41
4."यू आर माय लव"मोहित चौहान, अलीशा चिनॉय4:31
5."गोड अल्लाह और भगवान"सोनू निगम, श्रेया घोषाल6:28
6."दिल तु ही बता (डीजे शिवा द्वारा रिमिक्स)"अलीशा चिनॉय, ज़ुबीन गर्ग4:25
7."रघुपति राघव (डीजे शिवा द्वारा रिमिक्स)"नीरज श्रीधर, मोनाली ठाकुर, बॉब4:31
कुल अवधि:37:10

परिणाम

बौक्स ऑफिस

समीक्षाएँ

कृष ३ को सामान्यतः सकारात्मक समीक्षा ही मिली।[८]

व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोत रेटिंग
बॉलीवुड हंगामा 4.5/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star half.svg
द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 4.5/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star half.svg
फ़िल्मफेयर 4/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star empty.svg
हिन्दुस्तान टाइम्स 3.5/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star half.svgचित्र:Star empty.svg
डीएनए 3.5/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star half.svgचित्र:Star empty.svg
इण्डिया टुडे 3.5/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star half.svgचित्र:Star empty.svg
रिडीफ़ डॉट कॉम 3/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star empty.svgचित्र:Star empty.svg
ज़ी न्यूज़ 3/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star full.svgचित्र:Star empty.svgचित्र:Star empty.svg
कोईमोई 2/साँचा:pluralचित्र:Star full.svgचित्र:Star empty.svgचित्र:Star empty.svgचित्र:Star empty.svg

नामांकन और पुरस्कार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ