उल्हासनगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
उल्हासनगर
Ulhasnagar

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: ठाणे ज़िला
महाराष्ट्र
साँचा:flag/core
जनसंख्या (2011): 5,06,098
मुख्य भाषा(एँ): मराठी
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

उल्हासनगर (Ulhasnagar) भारत के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे ज़िले में स्थित एक नगर है। यह मुंबई शहरी क्षेत्र का भाग है। उल्हासनगर मुम्बई से कुछ ६० किलोमीटर दूर है। इस शहर का नाम कोकण की सबसे लंबी नदी उल्हास नदी से पडा है।[१][२][३]

इतिहास

आजादी के साथ-साथ भारतवर्ष का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बन गया। उस समय पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में हिन्दू सिंधियों पर अत्यधिक अत्याचार हुवे और लाखों सिन्धी शरणार्थी बनकर भारत आए। उनमें से करीब एक लाख सिंधियों को कल्याण से ५ कि. मी. की दुरी पर स्थित सैनिक कैंप में रखा गया। बाद में उस एरिया को सन १९४९ में यह तालुका बना दिया गया। इस शहर का नामकरण उस समय के गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचार्य जी ने किया। उपनगरीय रेल स्टेशन १९५५ में बना। सन १९६० में यह शहर नगरपालिका बना। अब यह शहर महानगरपालिका है।

राजनीति

यह शहर सन १९६० में नगरपालिका बना उस समय इसके प्रमुख रहे श्री. अर्जुन के. बालानी। बाद में कई वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी के श्री सीतलदास हरचन्दानी आमदार के रूप में रहे।

जनसँख्या

२००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार उल्हासनगर की जनसँख्या ४,७२,९४३ है। पुरूष ५३ % और महिलाएं ४७% है। साक्षरता दर ७६% है। पुरुषों की साक्षरता दर ८० % और महिलों की साक्षरता दर ९०% है। अनुमान है कि वर्तमान में इस शहर की जनसँख्या ८,००,००० से ९,००,००० के बीच है।

भूगोल

उल्हासनगर शहर को ५ कैम्पों में बांटा गया है, उल्हासनगर १ से उल्हासनगर ५ तक। उल्हासनगर शहर कल्याण और अंबरनाथ के बीच में है। लगभग १३ स्क्वायर किलोमीटर एरिया इस शहर की है।

दर्शनीय स्थल

  1. चालिया साहेब मन्दिर (उल्हासनगर - ५)
  2. झुलेलाल मन्दिर (उल्हासनगर ५ और उल्हासनगर - २)
  3. जापानी बाज़ार (उल्हासनगर - २)
  4. शिव मन्दिर (उल्हासनगर - ३ पवई चौक, विट्ठलवाडी स्टेशन के पास)
  5. साधु वासवानी गार्डन या गोल मैदान (उल्हासनगर - २)
  6. प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी पीस पार्क (साधु वासवानी गार्डन, उल्हासनगर - २)
  7. संत आशाराम आश्रम (उल्हासनगर - ३)
  8. संत मधुसुदन आश्रम (उल्हासनगर - २)
  9. सच्चो सतराम आश्रम (उल्हासनगर - ३)
  10. निजधाम आश्रम (उल्हासनगर - ५)
  11. संत जीवनघोट आश्रम (उल्हासनगर - ५)
  12. श्री साई व्दारकामाई मंदिर (मराठा सेक्शन-३२ उल्हासनगर-४)
  13. जिजामाता उद्यान (मराठा सेक्शन-३२ उल्हासनगर-४)

चित्र दिर्घा

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. "Maharashtra, Development Report स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," State Development Report Series, Planning Commission of the Government of India, Academic Foundation, 2007, ISBN 9788171885404