हम्पी
| साँचा:if empty ಹಂಪೆ हम्पे | |
|---|---|
| शहर | |
| साँचा:location map | |
| देश | भारत |
| राज्य | कर्नाटक |
| जिला | विजयनगर |
| संस्थापक | हरिहर एवं बुक्का |
| ऊँचाई | साँचा:infobox settlement/lengthdisp |
| • घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
| भाषाएं | |
| • आधिकारिक | कन्नड भाषा |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०) |
| नजदीकी शहर | हस्पेट |
साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other
| हम्पी स्मारक समूह | |
|---|---|
| विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
|
| |
| देश | साँचा:flag/core |
| प्रकार | सांस्कृतिक |
| मानदंड | (i)(iii)(iv) |
| सन्दर्भ | २४१ |
| युनेस्को क्षेत्र | एशिया-प्रशांत |
| शिलालेखित इतिहास | |
| शिलालेख | 1986 (१०वां, १५वां सत्र) |
हम्पी मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी (पम्पा से निकला हुआ) नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। इन्हें देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहाँ एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी। भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित यह नगर यूनेस्को के विश्व के विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।[१] हर साल यहाँ हज़ारों की संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं। हम्पी का विशाल फैलाव गोल चट्टानों के टीलों में विस्तृत है। घाटियों और टीलों के बीच पाँच सौ से भी अधिक स्मारक चिह्न हैं। इनमें मंदिर, महल, तहख़ाने, जल-खंडहर, पुराने बाज़ार, शाही मंडप, गढ़, चबूतरे, राजकोष.... आदि असंख्य इमारतें हैं।
हम्पी में विठाला मंदिर परिसर निःसंदेह सबसे शानदार स्मारकों में से एक है। इसके मुख्य हॉल में लगे ५६ स्तंभों को थपथपाने पर उनमें से संगीत लहरियाँ निकलती हैं। हॉल के पूर्वी हिस्से में प्रसिद्ध शिला-रथ है जो वास्तव में पत्थर के पहियों से चलता था। हम्पी में ऐसे अनेक आश्चर्य हैं, जैसे यहाँ के राजाओं को अनाज, सोने और रुपयों से तौला जाता था और उसे गरीब लोगों में बाँट दिया जाता था। रानियों के लिए बने स्नानागार मेहराबदार गलियारों, झरोखेदार छज्जों और कमल के आकार के फव्वारों से सुसज्जित होते थे। इसके अलावा कमल महल और जनानखाना भी ऐसे आश्चयों में शामिल हैं। एक सुंदर दो-मंजिला स्थान जिसके मार्ग ज्यामितीय ढँग से बने हैं और धूप और हवा लेने के लिए किसी फूल की पत्तियों की तरह बने हैं। यहाँ हाथी-खाने के प्रवेश-द्वार और गुंबद मेहराबदार बने हुए हैं और शहर के शाही प्रवेश-द्वार पर हजारा राम मंदिर बना है।[२]
स्थिति
हम्पी आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा के पास मध्य कर्नाटक के पूर्वी हिस्से में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है। यह बैंगलोर से ३७६ किलोमीटर (२३४ मील), हैदराबाद से ३८५ किलोमीटर (२३९ मील) और बेलगाम से २६६ किलोमीटर (१६५ मील) दूर स्थित है।साँचा:sfn यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन होसापेट (होस्पेट) में है, जो लगभग १३ किलोमीटर (८.१ मील) दूर है। सर्दियों के दौरान, बसें और रेलें हम्पी को गोवा, सिकंदराबाद और बैंगलोर से जोड़ती हैं। यह बादामी और ऐहोल पुरातात्विक स्थलों से १४० किलोमीटर (८७ मील) दूर दक्षिण-पूर्व में है।साँचा:sfnसाँचा:sfn
दृश्य
स्क्रिप्ट त्रुटि: "wide image" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
चित्र वीथी
कैसे पहुंचा जाये
वायु द्वारा - कर्नाटक में हुबली हवाई अड्डा हम्पी के लिए निकटतम हवाई अड्डा है, जो यहाँ से 166 किमी दूर है। हुबली के लिए नियमित उड़ानें बेंगलुरु से आती हैं। यहां आप कैब या बस ले सकते हैं।
रेल मार्ग - हम्पी का निकटतम रेलवे स्टेशन होसपेट जंक्शन है जो हम्पी से सिर्फ 13 किलोमीटर दूर है। होस्पेट रेल द्वारा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और बैंगलोर, हैदराबाद और गोवा से कई नियमित ट्रेनें यहाँ आती हैं। यहां से आप वाहन लेकर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से - हम्पी बस सेवा कर्नाटक के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ी हुई है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के अलावा, कई निजी और पर्यटक बसें नजदीकी शहरों से हम्पी तक जाती हैं।
इन्हें भी देखें
बाह्यसूत्र
- मंदिरों का शहर : हम्पी (श्री न्यूज)
- आस्था और ऐतिहासिक पवित्रता (के विक्रम सिंह)
- हम्पी के चित्र
- विजयनगर मानचित्र परियोजना (अंग्रेज़ी में)
- हम्पी- कर्नाटक राज्य पर्यटन
- विजयनगर-कला और स्थापत्य
- हम्पी का इतिहास, रोचक बातें, प्रसिद्ध मंदिर