भारत-आयरलैण्ड सम्बन्ध
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| साँचा:flagbig | साँचा:flagbig |
|---|---|
भारत और आयरलैण्ड के द्विपक्षीय सम्बन्ध मोटे तौर पर बहुत अच्छे रहे हैं। दोनों ही देश ब्रितानी साम्राज्य के अधीन रहे और दोनों ने स्वतन्त्रता के लिए ब्रिटेन के विरुद्ध संघर्ष किया। इतना ही नहीं, दोनों के स्वतन्त्रता आन्दोलनों में कई समान कड़ियाँ भी रहीं हैं। भारतीय संविधान के कई सारे प्रावधान आयरलैण्ड का संविधान|आयरलैण्ड के संविधान]] से लिए गए हैं। [१][२][३] दोनों के बीच आर्थिक सम्बन्धों में भी परस्पर लाभ के कई क्षेत्र पाए गे हैं। दोनों की सरकारों के बीच नियमित तौर पर आना-जाना होता रहता है। जवाहर लाल नेहरू, इमो दी वलेरा, रवीन्द्र नाथ ठाकुर, डब्ल्यू बी यीट्स, जेम्स जोस (James Joyce), भगिनी निवेदिता, और एनी बेसेंट आदि व्यक्तियों ने भी भारत और आयरलैण्ड के द्विपक्षीय सम्बन्धों को मजबूत किया है।