श्रद्धा कपूर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
श्रद्धा कपूर
चित्र:Shraddha Kapoor walks the ramp for Rahul Mishra at Lakme Fashion Week 2017.jpg
2017 में श्रद्धा कपूर
जन्म मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
आवास जूहू, मुम्बई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल 2010 – वर्तमान
संबंधी शक्ति कपूर (पिता)
शिवांगी कपूर (माँ)
सिद्धांत कपूर (भाई)
पद्मिनी कोल्हापुरी (मौसी)

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं । यह मुख्य रूप से आशिक़ी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था।[१][२]

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

इनका जन्म 3 मार्च 1989 में हुआ था। श्रद्धा का पालन-पोषण मुंबई के न्रजातीय परिवार में हुआ है। वे अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और माँ मराठी हैं। वे भी अपनी माँ की तरह अपने-आप को भी एक मराठी ही मानती हैं।[३] उनके पिता, शक्ति कपुर और माता शिवांगी कोल्हपुरे कपूर दोनों हिन्दी चलचित्र अभिनेता हैं। वे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और निर्देशक तेजस्विनी कोल्हापुरे की भतीजी है। और आशा भोसले और लता मंगेशकर की भव्य भतीजी हैं। उसके बड़े भाई सीधांत कपूर एक पूर्व डिस्को जॉकी और अभिनेता हैं।

श्रद्धा की पढ़ाई अमेरिकन स्कुल ऑफ़ बॉम्बे में हुई है। वहाँ पर वे पुरी श्रद्धा से फ़ुटबॉल और हैंडबॉल खेलती थीं। आगे वे बॉस्टन गयी पढ़ाई करने के लिये पर फ़ेसबुक पर देखने के बाद उत्पादक अंबीका हिन्दुजा ने उनके प्रथम प्रवेश के लिए तीन पत्ती में एक भूमिका के लिए चुना। श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ स्कूल में सहपाठी थे जबकि कृष्णा श्रॉफ (टाइगर की बहन) और अथिया शेट्टी उसी स्कूल में श्रद्धा के जूनियर्स थे।[४]

अभिनय

श्रद्धा कपूर ने प्रथम प्रवेश तीन पत्ती के साथ किया जिसमें अमिताभ बच्चन, बेन किंगसले और आर माधवन अन्य अभिनेता थे। उन्होंने एक कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई। और इस चलचित्र में उनका नाम अपर्णा खन्ना था। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया था पर वह बॉक्स ऑफ़िस पर उनकी चलचित्र नहीं चली। उनके प्रथम प्रवेश के बाद उन्होंने यश राज फ़िल्मस के साथ तीन चलचित्र करने का सौदा किया। और टीन कॉमेडी- लव का दी एंड में दिखाई दी। श्रद्धा ने एक किशोर कॉलेज छात्रा की भूमिका निभाई जिस में वह अपने प्रेमी के ख़िलाफ़ साज़िश रचती हैं क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। यह चलचित्र भी बॉक्स ऑफ़िस पर सफल नहीं हुई। इस चलचित्र के लिये मिश्रित समीक्षा मिली पर श्रद्धा कपूर को सकारात्मक समीक्षा मिली। उनकी निष्पदन के लिए उन्हें स्टारबस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। औरंगज़ेब नामक चलचित्र में यश राज ने मुख्य भूमिका निभाने की प्रस्तुति दी। लेकिन उन्होंने महेश भट्ट की आशिकी २ करने का निर्णय किया जिसके दौरान यश राज फ़िल्मस के साथ तीन फ़िल्मों का अनुबंध रद्द हो गया।

२०१३ में रोमांटिक संगीत नाटक आशिकी २, १९९१ के क्लासिक आशिकी की अगली कड़ी में श्रद्धा दिखी गई। इस कहनी में वे आरोही केशव शिरके की भूमिका निभाती हैं जो एक छोटे शहर की बार गायिका है। पर एक मशहूर गायक राहुल जयकर की मदद से एक बहुत बड़ी सफल पार्श्व गायिका बनती हैं। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत सफलता पाई और सौ करोड़ से ज़्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस द्वारा "ब्लॉकबस्टर" फ़िल्म घोषित की गई। इसी साल में श्रद्धा और एक चलचित्र- गोरी तेरे प्यार में में दिखाई दी। इस फ़िल्म में वे इमरान ख़ान की मँगेतर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दीं। देर से २०१३ में एफएचएम इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण "दुनिया २०१३ में १०० सेक्सी महिलाओं पर कपूर #५ स्थान पर रहीं"।

फ़िल्में

कुंजी
साँचा:dagger फ़िल्में जो अभी तक प्रदर्शित नहीं हुई है
वर्ष फ़िल्म किरदार टिप्पणी
2010 तीन पत्ती अपर्णा खन्ना
2011 लव का द ऐंड रिया देलदास
2013 आशिक़ी 2 अरोही केशव शिरके
2013 गोरी तेरे प्यार में वसूधा अतिथि भूमिका
2014 एक विलन आयशा साथ ही "गलियाँ" गाने के लिए पार्श्व गायिका
2014 हैदर अर्शिया लॉन
2014 "उंगली बसन्ती विशेष उपस्थिति
2015 एबीसीडी 2 विन्नी
2016 बाग़ी सिया
2016 ए फ़्लाइंग जट्टसाँचा:dagger कैमियो की भूमिका[५]
2016 रॉक ऑन २साँचा:dagger जिया शर्मा
2017 ओके जानू तारा
2017 हाफ़ गर्लफ़्रेंड रिया सोमानी फ़िल्मिंग
2017 हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुम्बई हसीना पारकर फ़िल्मिंग
2018 नवाबाजादे अघोषित फ़िल्मिंग
2018 स्त्री एन अननेम्ड वुमेन
2018 बत्ती गुल मीटर चालू ललिता नौटियाल
2019 साहो अमृता नायर
2019 छिछोरे माया
2020 स्ट्रीट डांसर इनायत
2020 बाग़ी 3 मीरा नंदन

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat