गोरी तेरे प्यार में

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गोरी तेरे प्यार में
चित्र:गोरी तेरे प्यार में.jpg
प्रचार पोस्टर
निर्देशक पुनीत मल्होत्रा
निर्माता करण जौहर
पटकथा अरशद सैयद
पुनीत मल्होत्रा
कहानी अरशद सैयद
पुनीत मल्होत्रा
अभिनेता इमरान ख़ान
करीना कपूर खान
श्रद्धा कपूर
संगीतकार विशाल-शेखर
छायाकार महेश लिमाये
संपादक अकीव अली[१]
स्टूडियो धर्मा प्रोडक्शन्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 22 November 2013 (2013-11-22)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

गोरी तेरे प्यार में पुनीत मल्होत्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित २०१३ की भारतीय रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण जौहर ने किया है जिसमें इमरान ख़ान, करीना कपूर खान और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनेता हैं।

कथानक

श्रीराम (इमरान ख़ान) की फैमिली बेंगलुरु में है। श्रीराम के पापा शहर के नामी बिल्डर हैं। पापा चाहते है श्रीराम भी अपने बड़े भाई जयराम की तरह अपने फैमिली बिजनेस को जॉइन करे। दूसरी ओर श्रीराम की अपनी अलग दुनिया है। देर रात पार्टियों की रौनक बनना, गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती करना और पापा के पैसों पर ऐश करना उसकी फितरत बन चुका है। दिल्ली के अमीर पंजाबी परिवार की दीया (करीना कपूर) दुनिया बदलना चाहती है। दीया दिल्ली में अपनी फैमिली से अलग बेंगलुरु में एक एनजीओ से जुड़ी है। अचानक एक दिन श्रीराम और दीया एक दूसरे से मिलते हैं। इन दोनों के विचार और रास्ता बेशक अलग-अलग है। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक-दूसरे को जब समझने लगते हैं और श्रीराम दिल्ली में दीया की फैमिली से अपनी शादी की बात करने आता है। तभी ऐसा कुछ होता है कि इन दोनों के रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं। श्रीराम और दीया की इस प्रेमकहानी के साथ साथ फिल्म में वसुधा (श्रद्धा कपूर) और श्रीराम की शादी के प्लॉट को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। परिवार के फैसले के आगे सर झुकाने वाली वसुधा को एक सिख युवक कमल से प्यार है, लेकिन फैमिली के सामने अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं है। कमल, वसुधा और श्रीराम फिल्म के तीन अहम किरदार हैं।

कलाकार

निर्माण

पात्र निर्धारण

फ़िल्म की घोषणा २०११ में की गई,[३] लेकिन पात्र निर्धारण के कारण इसके निर्माण में देरी हो गई। फ़िल्म में पहले प्रमुख अभिनय भूमिका में सोनम कपूर और इमरान ख़ान को लेना तय हुआ। खान को फ़िल्म की कहानी पसन्द नहीं आयी अतः काम से हाथ पिछे खींच लिए और फ़िल्म में शाहिद कपूर को प्रमुख भूमिका मिली।[४] शाहिद कपूर को भी कहानी के साथ समस्या थी और सोनम कपूर ने निजी कारणों से कार्य छोड़ दिया।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम इमरान ख़ान ने बाद में अभिनय का कार्य स्वीकार कर लियासन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम और करीना कपूर को मुख्य अभिनय भूमिका मिली।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम कुछ समय बाद श्रद्धा कपूर ने भी सहायक भूमिका में अभिनय करना स्वीकार कर लिया।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम पूर्व अभिनेत्री नर्गिस फ़ख़री ने फ़िल्म में एक आयटम नम्बर करना स्वीकार किया, यद्यपि बाद में फ़िल्मांकन सम्बंधी समस्या के कारण यह कार्य ईशा गुप्ता को मिल गया।[५] इमरान की पत्नी, अवंतिका को भी फ़िल्म में एक छोटी भूमिका मिली।

फ़िल्मांकन

फ़िल्म का फ़िल्मांकन बंगलौर में 27 फ़रवरी 2013 को आरम्भ हुआ।[६]

संगीत

गोरी तेरे प्यार में
संगीत विशाल-शेखर द्वारा
जारी 1 नवम्बर 2013[७]
रिकॉर्डिंग 2012-2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 36:58
भाषा हिन्दी
लेबल सोनी म्यूज़िकसाँचा:bulletधर्मा प्रोडक्शन्स
निर्माता विशाल-शेखर, सोनी म्यूज़िक
विशाल-शेखर कालक्रम

चेन्नई एक्सप्रेस
(2013)
गोरी तेरे प्यार में
(2013)
हैप्पी न्यू ईयर
(2014)
गोरी तेरे प्यार में के एकल गाने
  1. "टूं-टूं"
    रिलिज़: 12 अक्टूबर 2013[८]
  2. "च्विंगम चबाके"
    रिलिज़: 19 अक्टूबर 2013[९]
  3. "धत तेरी की"
    रिलिज़: 26 अक्टूबर 2013[१०]

साँचा:italic titleसाँचा:main other

फ़िल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने मल्होत्रा की पिछली फ़िल्म आई हेट लव स्टोरी में भी अभिनय किया था। इस एलबम में नौ गाने हैं। इनमें से एक विवाह संगीत जिसका शीर्षक "टूं-टूं" है को मिका सिंह, ममता शर्मा और श्रुति पाठक ने गाया है और यह १० अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। एक ग्रामीण गीत "च्विंगम चबाके" शंकर महादेवन और शाल्मली खोलगडे पर फ़िल्माया गया है और यह १७ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। २४ अक्टूबर २०१३ को एक अन्य गीत "धत तेरी की" जारी किया गया जो अदिति सिंह शर्मा और सनम पुरी पर फ़िल्माया गया है। एक रोमांटिक लोकगीत जिसे नीति मोहन और कमल खान ने गाया है का शीर्षक "नैना" है और ३१ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। १ नवम्बर २०१३ को पुरा एलबम डिजिटल रूप में जारी किया गया।[७]

साँचा:track listing

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ