रमन खत्री
| रमन खत्री | |
|---|---|
| जन्म | पुणे, महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| व्यवसाय | फ़िल्म और टीवी अभिनेता |
| कार्यकाल | १९९७ – अब तक |
रमन खत्री एक भारतीय फिल्म और टीवी सीरियल के अभिनेता हैं।[१] वे डीडी नेशनल के धारावाहिक श्री कृष्णा सीरियल में धर्मराज युधिष्ठिर के किरदार पर से जाने जाते है।[२]
आरंभिक जीवन
रमन खत्री का जन्म पुणे में हुआ था. उनके पिता वेदप्रकाश खत्री फ़ौज में मेजर थे। वे 1971 में बांग्लादेश की लड़ाई में शहिद हो गए उसके बाद रमन खत्री अपनी माँ और अपने भाई गोविंद खत्री के साथ मुंबई में पले बढ़े।
कैरियर
रमन खत्री का एक्टिंग का शोख कॉलेज से था। वे कॉलेज के कई नाटकों में किरदार निभाते थे। एक्टिंग के साथ साथ वे डांस भी अच्छा करते थे। वे फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को डांस सिखाते थे। एक बार गोविंदा ने उन्हें कहा कि उनकी फिल्म दो आँखे बारा हाथ मे एक किरदार है उन्होंने रमन खत्री से पूछा कि क्या वो इस फ़िल्म में रोल करेंगे तब उन्होंने हा कहा और यही से उनके एक्टिंग कैरियर की शरुआत हुई
1997 में गोविंदा की फ़िल्म दो आँखे बारह हाथ में किरादर निभाया और 1998 में कुदरत फ़िल्म में भी काम किया। उसके बाद उन्हें श्री कृष्णा सीरियल के निर्देशक रामानंद सागर का फ़ोन आया कि उन्हें श्री कृष्णा सीरियल में पांडवों की कास्टिंग करनी है और उन्हें वहा ऑडीशन के लिए कहा रमन खत्री को श्री कृष्णा में धर्मराज युधिष्ठिर के किरदार के लिए चुना गया इस किरदार में वे बहुत प्रख्यात हुए फिर उन्होंने डीडी नेशनल के शो शक्तिमान में कुमार रंजन और साहेब का किरदार निभाया उसके बाद ओम नमः शिवाय में हिरण्यकश्यप, भस्मासुर और विभीषण के किरदार निभाए। और श्री गणेशा सिरियल में भयासुर, जय हनुमान में भगवान परशुराम और इंद्रजीत, जय संतोषी मा में नारद का किरदार निभाया।
2001 में सब टीवी के शो ब्रह्मा विष्णु महेश सीरियल में उन्होंने महेश (शिव) का किरदार निभाया 2008 में रामायण में कुबेर और ऋषि वाल्मीकि का किरदार निभाया और धूम धड़ाका फ़िल्म में भी काम किया 2012 में उन्होंने लाइफ ओके के शो सावधान इंडिया में 985 वे एपिसोड में एपिसोड किरदार निभाया। उसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शोज अदालत और सी.आई.डी और ज़ी टीवी के फियर फाइल्स शोज़ में बहुत सारे एपिसोड किरदार निभाए सहारा वन के सीरियल जय जय जय बजरंगबली में विभीषण का किरदार निभाया, और अन्य कई टीवी सीरियल में काम किया।
फिल्मे और धारावाहिक
फिल्में[३]
- दो आँखे बारह हाथ (1997)
- कुदरत (1998)
- अनोधर डे (2011)
- कैदी बंद (2017) - मंत्री[४]
धारावाहिक
| साल | धारावाहिक | भूमिका | संदर्भ |
|---|---|---|---|
| 1995-1997 | श्री कृष्णा | धर्मराज युधिष्ठिर | [५] |
| 1997 | शक्तिमान | कुमार रंजन/साहब | |
| जय हनुमान | परशुराम/इंद्रजीत | ||
| जय गंगा मैया | भगवान शिव | ||
| 1998 | अभय | कपिल कुमार | |
| 1998-2000 | ओम नम शिवाय | हिरण्यकश्यप/भस्मासुर/विभीषण | |
| 1999 | औरत | इंस्पेक्टर विक्रम | |
| 2000 | जप तप व्रत | देवराज इन्द्र | |
| जय संतोषी माँ | नारद | ||
| श्री गणेशा | भयासुर/दयासुर | ||
| 2001 | ब्रह्मा विष्णु महेश | महेश (शिव) | |
| 2002 | रेत का दरिया | एपिसोड किरदार | |
| 2007 | गणेश लीला | काशीनरेश | |
| 2008 | रामायण | कुबेर/ऋषि वाल्मीकि | |
| 2011 | शमा | असगर | |
| देवों के देव... महादेव | ऋषि अर्थवर्ण | ||
| 2012 | सावधान इंडिया | एपिसोड किरदार (एपिसोड 985) | |
| हर युग में आएगा एक अर्जुन | दिनेश चोपड़ा | ||
| 2013 | फियर फाइल्स | एपिसोड किरदार | |
| सी.आई.डी | गुड्डू (एपिसोड 931 और 932) | ||
| अदालत | एपिसोड किरदार | ||
| 2014 | दर्द का रिश्ता | केदारनाथ शर्मा |