ममता कालिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ममता कालिया
ममता कालिया bharat-s-tiwari-photography-IMG 1382-2 May 25, 2019.jpg
जन्मसाँचा:br separated entries
मृत्युसाँचा:br separated entries
मृत्यु स्थान/समाधिसाँचा:br separated entries
व्यवसायकवयित्री, लेखिका
भाषाहिन्दी
राष्ट्रीयताभारतीय
अवधि/कालआधुनिक काल
विधागद्य और पद्य
विषयकहानी , नाटक , उपन्यास , निबंध , कविता और पत्रकारिता
उल्लेखनीय कार्यsअपत्‍नी, दौड़, एक दिन अचानक, मेला, परदेसी, पीठ और दुक्खम्‌-सुक्खम्‌
उल्लेखनीय सम्मानव्यास सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, यशपाल स्मृति सम्मान, महादेवी स्मृति पुरस्कार, कमलेश्वर स्मृति सम्मान, सावित्री बाई फुले स्मृति सम्मान, अमृत सम्मान, लमही सम्मान, सीता पुरस्कार आदि
जीवनसाथीरवीन्द्र कालिया

साँचा:template otherसाँचा:main other

ममता कालिया (02 नवम्बर,1940) एक प्रमुख भारतीय लेखिका हैं। वे कहानी[१], नाटक, उपन्यास, निबंध, कविता और पत्रकारिता अर्थात साहित्य की लगभग सभी विधाओं में हस्तक्षेप रखती हैं। हिन्दी कहानी के परिदृश्य पर उनकी उपस्थिति सातवें दशक से निरन्तर बनी हुई है। लगभग आधी सदी के काल खण्ड में उन्होंने 200 से अधिक कहानियों की रचना की है।[२] वर्तमान में वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका "हिन्दी" की संपादिका हैं।[३]

प्रारंभिक जीवन

ममता का जन्म 02 नवम्बर 1940 को वृन्दावन में हुआ। उनकी शिक्षा दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर और इन्दौर शहरों में हुई। उनके पिता स्व विद्याभूषण अग्रवाल पहले अध्यापन में और बाद में आकाशवाणी में कार्यरत रहे। वे हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के विद्वान थे।[४]

प्रमुख कृतियाँ

  • दो खंडों में अब तक की संपूर्ण कहानियाँ ममता कालिया की कहानियाँ नाम से प्रकाशित। उनके शुरुआती पाँच कहानी-संग्रहों की कहानियाँ एक साथ प्रथम खंड[५] में तथा दूसरे खण्ड में उनके चार कहानी संग्रहों को शामिल किया गया है।[६]
  • कहानी संग्रह: छुटकारा, एक अदद औरत, सीट नं. छ:, उसका यौवन, जाँच अभी जारी है, प्रतिदिन, मुखौटा, निर्मोही, थिएटर रोड के कौए, पच्चीस साल की लड़की।[७]
  • उपन्यास : बेघर(1971), नरक दर नरक(1975), प्रेम कहानी(1980), लड़कियाँ(1987), एक पत्नी के नोट्स(1997), दौड़(2000), अँधेरे का ताला(2009), दुक्खम्‌ - सुक्खम्‌(2009)
  • कविता संग्रह : खाँटी घरेलू औरत, कितने प्रश्न करूँ, नरक दर नरक, प्रेम कहानी
  • नाटक संग्रह : यहाँ रहना मना है, आप न बदलेंगे
  • संस्मरण: कितने शहरों में कितनी बार[८]
  • अनुवाद : मानवता के बंधन (उपन्यास - सॉमरसेट मॉम)
  • संपादन : बीसवीं सदी का हिंदी महिला-लेखन,खंड ३

सम्मान और पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. शीर्षक:ममता कालिया की कहानियाँ - भाग 1, प्रकाशक=:वाणी प्रकाशन, आईएसबीएन : 81-8143-300-9, प्रकाशित :फरवरी 02, 2005:, मुखपृष्ठ :सजिल्द:, भाषा:हिन्दी
  6. शीर्षक:ममता कालिया की कहानियाँ भाग-2, प्रकाशक:वाणी प्रकाशन, आईएसबीएन : 81-8143-485-4, प्रकाशित:फरवरी 02, 2006, मुखपृष्ठ :सजिल्द, भाषा:हिन्दी
  7. साँचा:cite web
  8. शीर्षक:कितने शहरों में कितनी बार, प्रकाशक:वाणी प्रकाशन:, आईएसबीएन : 9788126718764, प्रकाशित :
    फरवरी जनवरी 01, 2010, मुखपृष्ठ : सजिल्द, भाषा:हिन्दी
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. साँचा:cite web
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. हिन्दी भाषा की लेखिका ममता कालिया को द्वितीय सीता पुरस्कार स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।जागरण जोश (हिन्दी)

बाहरी कड़ियाँ