पेरिएर बाओबाब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
पेरिएर बाओबाब
Perrier's baobab
MALVACEAE-BOMBAC., ADANSONIA PERRIERI Capuron 0046 (23373581353).jpg
Scientific classification
Binomial name
Adansonia perrieri
कैपूरोन

पेरिएर बाओबाब (Perrier's baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया पेरिएरी (Adansonia perrieri) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है, और एक घोर-संकटग्रस्त जाति है।[१][२][३]

शारीरिक विवरण

ऐडनसोनिया पेरिएरी एक मध्य से ऊँचे आकार का पतझड़ी वृक्ष है, जिसकी ऊँचाई 30 मीटर तक पहुँच सकती है। यह सदाबहार वनों में पाया जाता है। इसका तना बेलनाकार होता है और छाल का रंग हलका-भूरा होता है। इसकी दो प्रकार की टहनियाँ होती हैं - हरी लम्बी वनस्पतीय टहनियाँ और भूरी मोटी प्रजनन के लिए टहनियाँ। पेड़ पर नवम्बर से अप्रैल तक चलने वाली वर्षा ऋतु में पत्ते होते हैं लेकिन अन्य शुष्क महीनों में पेड़ से पत्ते झड़े हुए होते हैं। इसके बड़े फूल होते हैं, जो नवम्बर-दिसम्बर में पहले पत्तों के उभरने के साथ-साथ (या ज़रा पूर्व) उगते हैं। इन फूलों की प्रजनन क्षमता केवल 15 घंटों तक रहती है। यह एक दिन संध्या के समय खिलते हैं और सुबह तक मुरझा जाते हैं। यह इतनी तेज़ी से खिलते हैं कि इन्हें मानव आँखों द्वारा खिलते हुए देखा जा सकता है। इनका परागण मुख्य रूप से लम्बी जिह्वा वाली कुछ स्थानीय पतंगा जातियों द्वारा करा जाता है। फल 25 सेमी जितना बड़ा और अक्तूबर-नवम्बर में पकने वाला होता है। इसका बाहरी खोल 8–9 मिमी मोटा और अंदरूनी गूदा शुष्क होता है, जिसमें राजमा के आकार बीज होते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite journal
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।