धनु ए*
| प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000 | |
|---|---|
| तारामंडल | धनु तारामंडल |
| दायाँ आरोहण | 17h 45m 40.0409s |
| झुकाव | −29° 0′ 28.118″[१] |
| विवरण | |
| द्रव्यमान | (4.31 ± 0.38) × 106M☉ (4.1 ± 0.6) × 106M☉ (4.02 ± 0.16) × 106[२] M☉ |
| खगोलमिति | |
| दूरी | 7,940 ± 420[३] 7,860±140±40[२] पार |
| डेटाबेस संदर्भ | |
| सिम्बाद | data |
धनु ए* (Sagittarius A, Sgr A) हमारी गैलेक्सी, क्षीरमार्ग के केन्द्र में स्थित एक संकुचित और शक्तिशाली रेडियो स्रोत है। यह धनु ए नामक एक बड़े क्षेत्र का भाग है और आकाश के खगोलीय गोले में धनु तारामंडल में वॄश्चिक तारामंडल की सीमा के पास स्थित है। बहुत से खगोलशास्त्रियों के अनुसार यह एक विशालकाय काला छिद्र है।[४][५][६]
माना जाता है कि अधिकांश सर्पिल और अंडाकार गैलेक्सियों के केन्द्र में ऐसा एक भीमकाय कालाछिद्र स्थित होता है। धनु ए* और पृथ्वी के बीच खगोलीय धूल के कई बादल हैं जिस कारणवश घनु ए* को प्रत्यक्ष वर्णक्रम में नहीं देखा जा सका है। फिर भी धनु ए* की तेज़ी से परिक्रमा कर रहे ऍस२ (S2) तारे के अध्ययन से धनु ए* के बारे में जानकारी मिल सकी है और उसके आधार पर धनु ए* का विशालकाय कालाछिद्र होने का भरोसा बहुत बढ़ गया है। धनु ए* हमारे सौर मंडल से २६,००० प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है।[७]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ Reid and Brunthaler 2004
- ↑ अ आ साँचा:cite web
- ↑ Eisenhauer et al. 2003, § 3.1
- ↑ Reynolds 2008
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite news