दिल है बेताब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
दिल है बेताब
चित्र:दिल है बेताब.jpg
दिल है बेताब का पोस्टर
निर्देशक के॰ सी॰ बोकाड़िया
निर्माता अविनाश चन्दर
अभिनेता विवेक मुशरान,
अजय देवगन,
प्रतिभा सिन्हा,
मोहनीश बहल,
कादर ख़ान
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन साँचा:nowrap 27 अगस्त, 1993
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

दिल है बेताब 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन के॰ सी॰ बोकाड़िया ने किया और मुख्य भूमिकाओं में विवेक मुशरान, अजय देवगन और प्रतिभा सिन्हा हैं। इसका एक गीत "तेरा ग़म अगर ना होता" काफी लोकप्रिय है।[१]

संक्षेप

मीना (प्रतिभा सिन्हा) आकर्षक युवा महिला है जो भारत के एक शहर में अपने मध्यम वर्गीय माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता परशुराम हैं, जो धनी विक्रम सिंह द्वारा चलाए जा रहे एक संगठन में चपरासी के रूप में काम करते हैं। मीना साथी छात्र राजा (विवेक मुशरान) से मिलती है, और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। दो प्रेमी समस्याओं में पड़ जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि अजय (अजय देवगन) के नाम का एक अन्य युवक भी मीना से प्यार करता है। वो किसी को भी अपने रास्ते में आने नहीं देगा।

लेकिन जब मीना अजय से विनती करती है, तो वह मान जाता है और युवा जोड़े को अपना आशीर्वाद देता है। बस जब दोनों को लगता है कि उनके लिए शादी का रास्ता साफ है, तभी मीना के माता-पिता को विक्रम सिंह से विवाह प्रस्ताव प्राप्त होता है। लालची परशुराम इस बात से खुश हैं, और उम्मीद करते हैं कि उन्हें अपने मालिक के ससुर होने पर पदोन्नति मिलेगी। सवाल यह है कि क्या मीना भी अपने पिता की तरह प्रतिक्रिया देगी, और विक्रम से शादी करने के लिए सहमत होगी?

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."क्या तुम्हें पता है" (पुरुष संस्करण)रानी मलिकउदित नारायण5:23
2."आओ चलो भाग चलें"समीरउदित नारायण, अलका याज्ञिक6:55
3."पहले प्यार की पहली"के॰ के॰ वर्माउदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति5:32
4."तेरा ग़म अगर ना होता"रानी मलिकमुहम्मद अज़ीज़5:09
5."हर पल मेरे होठों पर"रानी मलिककविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण6:47
6."क्या तुम्हें पता है" (महिला संस्करण)रानी मलिकअलका याज्ञिक5:24
7."जो करते हैं इश्क मोहब्बत"रानी मलिकमुहम्मद अज़ीज़5:26
कुल अवधि:40:36

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ