समीर (गीतकार)
समीर | |
---|---|
![]() समीर का 2006 का चित्र | |
जन्म |
शीतला पांडेय साँचा:birth date and age[१] ओदार गाँव, वाराणसी के निकट, उत्तर प्रदेश, भारत |
व्यवसाय | गीतकार |
कार्यकाल | 1984 – वर्तमान |
वेबसाइट No URL found. Please specify a URL here or add one to Wikidata. |
समीर (जन्म: 24 फरवरी, 1958) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं। इनके ज्यादातर गीत हिट हुए और इनके द्वारा लिखें गए गीत आज भी लोगोंं की जुबानोंं पर हैं। उनके पिता अनजान भी गीतकार रहे थे। उनके पास सबसे अधिक गीत लिखने का गिनीज़ विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने लगभग 650 फिल्मों में 4000 से अधिक गाने लिखे हैं।[२] उन्हें यश भारती पुरस्कार भी मिला है।
करियर
पहले वह पढ़ाई कर बैंक में नौकरी करते थे। उनके पिता नहीं चाहते कि वो फिल्मी उद्योग में आए क्योंकि उन्होंने खूब संघर्ष किया था। लेकिन समीर का ध्यान उसी तरफ था और 1980 में वो बम्बई पलायन कर गए।[३] उन्हें सबसे पहले 1983 की फिल्म बेखबर में गीत लिखने का अवसर मिला था।[४] इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में गीत लिखें जिसमें इंसाफ कौन करेगा (1984), जवाब हम देंगे (1987), दो कैदी (1989), रखवाला (1989), महासंग्राम (1990) और बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी (1990) शामिल हैं। लेकिन उनको प्रसिद्धि और पहचान 1990 की दो फ़िल्मों दिल और आशिकी से मिली।[१] उन्होंने इन फिल्मों के संगीतकार आनंद-मिलिंद और नदीम-श्रवण के साथ कई प्रशंसित और लोकप्रिय गीतों की रचना की।[५] विशेषकर नदीम-श्रवण के साथ उनका विशेष रिश्ता था। कुछेक फिल्मों को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में गीतकार के रूप में समीर को ही लिया और तीनों फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार उन्हें नदीम-श्रवण के संगीतबद्ध गीतों के लिये ही मिले। समीर मजरुह सुल्तानपुरी और आनन्द बक्शी से प्रभावित हैं और उन्हें अपने पिता सहित प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं।[६]
पुरस्कार और सम्मान
वर्ष | फ़िल्म | गीत | परिणाम |
---|---|---|---|
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार | |||
2012 | किशोर कुमार सम्मान | गीतकार | सम्मान |
2008 | साँवरिया | जब से तेरे नैना | साँचा:nom |
2006 | आशिक बनाया आपने | आशिक बनाया आपने | साँचा:nom |
2004 | तेरे नाम | तेरे नाम | साँचा:nom |
अंदाज़ | किसी से तुम प्यार करो | साँचा:nom | |
2003 | राज़ | आपके प्यार में | साँचा:nom |
2002 | कभी खुशी कभी ग़म | कभी खुशी कभी ग़म | साँचा:nom |
2001 | धड़कन | तुम दिल की धड़कन में | साँचा:nom |
1999 | कुछ कुछ होता है | तुम पास आए | साँचा:nom |
कुछ कुछ होता है | लड़की बड़ी अनजानी है | साँचा:nom | |
1997 | राजा हिन्दुस्तानी | परदेसी परदेसी | साँचा:nom |
1995 | ये दिल्लगी | ओले ओले | साँचा:nom |
1994 | हम हैं राही प्यार के | घूँघट की आड़ से | साँचा:won |
1993 | दीवाना | तेरी उम्मीद तेरा इंतजार | साँचा:won |
दीवाना | ऐसी दीवानगी | साँचा:nom | |
1992 | साजन | मेरा दिल भी | साँचा:nom |
1991 | आशिकी | नजर के सामने | साँचा:won |
दिल | मुझे नींद ना आए | साँचा:nom |