चेक गणराज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(चेक गणतंत्र से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चेक गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: चेक: Pravda vítězí
(अंग्रेज़ी: "Truth prevails")
(सच्चाई जीतती है)
राष्ट्रगान: Kde domov můj (मेरा घर कहाँ है)
राजधानी
और सबसे बडा़ नगर
प्राग
साँचा:coord
राजभाषा(एँ) चेक
निवासी चेक
सरकार गणराज्य
गठन
स्वतंत्रता
आस्ट्रिया-हंगरी से
चेकोस्लवाकिया से
क्षेत्रफल
 -  कुल 78,866 km2 (114वां)
 -  जल (%) 2.0%
जनसंख्या
 -  2005 जनगणना 10,241,138 (79वां)
 -  2001 जनगणना 10,230,060
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2005 प्राक्कलन
 -  कुल
$198,976 मिलियन (41वां)
 -  प्रति व्यक्ति $19,488 (39वां)
मानव विकास सूचकांक (2003)0.874
साँचा:color · 31वां
मुद्रा चेक कोरूना (CZK)
समय मण्डल सीईटी साँचा:nowrap
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) सीईएसटी (यू॰टी॰सी॰+2)
दूरभाष कूट 4201
इंटरनेट टीएलडी .cz
1 Shared code 42 with Slovakia until 1997

चॆक गणराज्य (चॆक : Česká republika or Česko) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी उत्तर पूर्वी सीमा पर पोलैण्ड, पश्चिमी सीमा पर जर्मनी, दक्षिण में ऑस्ट्रिया और पूर्व में स्लोवाकिया है। इसकी राजधानी है प्राग। इसकी मुख्य- और राजभाषा है चॆक भाषा

भूगोल

चेक गणराज्य मध्य यूरोप में स्थित है। यह सभी ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसकी सीमाएँ पोलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया से मिलती हैं। इसके मुख्य तीन भाग हैं बोहीमिया, मोराविया और साइलीसिया। राष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 30,450 वर्ग मील है, जिसमें से 20,367 वर्ग मील बोहीमिया में हैं। देश की राजधानी प्राग मध्य बोहीमिया में स्थित है।साँचा:sfn

जनसांख्यिकी

2009 के आँकड़ों के अनुसार राष्ट्र की जनसंख्या 1 करोड़ 2 लाख है। साक्षरता स्तर 99.8% है। जनसंख्या में 94% लोग चेक हैं, 3% स्लोवाक, 0.6% पोलिश, 0.5% जर्मन, 0.4% यूक्रेनीयाई और 0.2% हंगेरियाई। इसके अतिरिक्त देश में रोमा और वियतनामी लोग भी हैं। राष्ट्र यूरोप से सबसे कम धार्मिक देशों में से एक है, चूँकि 40% लोग अपने आप को आस्तिक, गैर-धार्मिक या अज्ञेयवादी बताते हैं।साँचा:sfn

अर्थव्यवस्था

2008 में चेक गणराज्य का सकल घरेलू उत्पाद 217 बिलियन डॉलर (217 अरब डॉलर) था।साँचा:sfn

सरकार

चेक गणराज्य एक संसदीय गणतंत्र है। यह राष्ट्र चेकोस्लोवाकिया के विभाजन पर 1 जनवरी 1993 को बना था।साँचा:sfn राष्ट्र का संसद एक द्विसदनात्मक प्रणाली पर काम करता है। निछले सदन में 200 सदस्य होते हैं और ऊपरी सदन में 81 सदस्य।साँचा:sfn निछले सदन के सदस्यों का चुनाव 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए 14 ज़िलों से होता है। ऊपर सदन अमेरिकी सेनेट पर आधारित है और इसके तिहाई सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्षों में 6 वर्ष के कार्यकाल के लिए होता है। ऊपरी सदन की सदस्यता कोई भी 40 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक ले सकता है। सदस्यता पाने के लिए उम्मीदवार को चुनाव में आधे से अधिक मत हासिल करने होते हैं।साँचा:sfn

विदेश संबंध

चेक गणराज्य संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, एवं नाटो का सदस्य है।साँचा:sfn

सन्दर्भ

ग्रन्थसूची

साँचा:asbox