सोनम कपूर
| सोनम कपूर | |
|---|---|
|
चित्र:Sonam Kapoor at Jio Mami Mumbai film festival’s word to screen market (06) (cropped).jpg सोनम कपूर नवंबर २०१७ के एक इवेंट में | |
| जन्म |
साँचा:birth date and age बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत[१] |
| राष्ट्रीयता | साँचा:flagicon भारतीय |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 2007साँचा:ndashवर्तमान |
| जीवनसाथी | साँचा:marriage |
| माता-पिता | सुनीता कपूर और अनिल कपूर |
सोनम कपूर आहूजा(née कपूर; जन्म 9 जून 1985) जिनका जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था, भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देती हैं।[२]
निजी ज़िंदगी
सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं। वह निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं। सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, अन्य बहन हृया और भाई हर्षवर्धन हैं।
उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अध्ययन किया और फिर यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में इंटरनेशनल बैकालौरेट (अंतर्राष्ट्रीय स्नातक की डिग्री) पाने के लिये दाखिला लिया। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में सुवक्ता हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय और लैटिन नृत्यों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
उसने अपने लम्बे समय के बॉयफ़्रेन्ड आनन्द अहजा से २०१८ में शादी की है। [३]
कैरियर
एक अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर को शुरू करने से पहले, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें सहायता प्रदान की। उन्होंने भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से एक नये कलाकार रणबीर कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। [४] उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की। [५]
2009 में, कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली-6 में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इस फिल्म की मिश्रित समीक्षाएं आलोचकों द्वारा की गईं लेकिन उनके काम की अत्यधिक प्रशंसा की गई। समीक्षक राजीव मसन्द ने टिप्पणी की, "सोनम कपूर दिल्ली 6 में मस्त हैं। वह एक बेजोड़, स्वाभाविक और बेरोक कलाकार हैं, क्या यह भी एक पारंपरिक महिला का नेतृत्व नहीं है".[६] सोनम कपूर ने हाल ही में डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म "कम ऑन पप्पू" पर हस्ताक्षर किया हैं जिसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ है।[७]
फ़िल्में
| साँचा:dagger | फ़िल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है |
| वर्ष | फ़िल्म | भूमिका | टिप्पणियां |
|---|---|---|---|
| २००७ | सांवरिया | सकीना | नामांकित, फिल्मफेयर बेस्ट फिमेल डेब्यु अवार्ड |
| २००९ | दिल्ली 6 | बिट्टू शर्मा | |
| २०१० | आयशा | आयशा | |
| आई हेट लव स्टोरी | सिमरन सक्सेना | ||
| २०११ | थैंक यू | संजना मल्होत्रा | |
| मौसम | आयात रसूल | ||
| २०१२ | प्लेयर्स | नैना ब्रगैंज़ा | |
| २०१३ | बॉम्बे टॉकीज़ | ख़ुद | "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में विशेष उपस्थिति |
| रांझणा | ज़ोया हैदर | ||
| भाग मिल्खा भाग | बीरो | ||
| २०१४ | बेवकूफ़ियां | मायरा सहगल | |
| रांझना | जोया हैदर | ||
| २०१५ | खूबसूरत | मृणाली (मिलि) | |
| प्रेम रतन धन पायो | राजकुमारी देवी मैथिली | ||
| २०१६ | डॉली की डोली | डॉली | |
| नीरजा | नीरजा भनोट | ||
| २०18 | पैडमैन | परी | |
| २०18 | वीरे दी वेडिंग | अवनी | |
| 2018 | संजू | रूबी | |
| 2019 | जोया फैक्टर | ||
| 2019 | एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा |
== पुरस्कार व नामांकन ==jamunkumar raja8699830588
फिल्मफेयर पुरस्कार
नामांकित
- 2008: फ़िल्मफेयर बेस्ट फिमेल डेब्यु अवार्ड; सांवरिया
- 2008: सोनी हेड एन शोल्डर फ्रैश फेस ऑफ़ द ईयर अवार्ड; सांवरिया[८]
स्टार स्क्रीन अवार्ड्स
नामांकित
- 2008: स्टार स्क्रीन अवार्ड फॉर मोस्ट प्रौमिसिंग न्यूकमर - फीमेल; सांवरिया[९]
- 2008: रणबीर कपूर के साथ स्टार स्क्रीन अवार्ड जोड़ी नंबर 1; सांवरिया
ज़ी सिने अवार्ड्स
नामांकित
स्टारडस्ट अवार्ड्स
विजेता
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web