एगुक्गा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
애국가
एगुक्गा
Coat of arms of South Korea.svg
दक्षिण कोरियाई राज्य-चिह्न
राष्ट्रीय जिसका राष्ट्रगान है
साँचा:flag/core
साँचा:nowrap देश के प्रति प्यार का गीत
बोल १८९६[१] सम्भवतः यूं ची-हो, अहं चानघो
संगीत अहं एअक-ताई, १९३५
घोषित १९४८
संगीत के नमूने
एगुक्गा
हांगुल साँचा:lang
हंजा साँचा:lang
संशोधित रोमनीकरण साँचा:transl
देवनागरीकरण साँचा:transl

"एगुक्गा" (हांगुल: 애국가; हंजा: 愛國歌; कोरियाई उच्चारण: [ɛːɡukk͈a]; हिन्दी: "देशभक्ति गीत") दक्षिण कोरिया का राष्ट्रगान है। यह १८९६ के आसपास लिखा गया था। गीत का सटीक मूल अज्ञात है, लेकिन वर्तमान आधिकारिक संस्करण १५ अगस्त १९४८ को स्थापित किया गया था।

अर्थ

'कोरियाई संस्कृति का विश्वकोश' "एगुक्गा" को "देश से प्यार करने के लिए मन को जगाने वाले गाने" के रूप में परिभाषित करता है। "एगुक्गा" अपने आप में एक राष्ट्रीय गान से विभेदित है। जहाँ एक राष्ट्रीय गान देश का आधिकारिक प्रतीक है, वहीं एगुक्गा अपने देश के प्रति प्रेम रखने वाले किसी भी आधिकारिक या अनधिकृत गीत को दर्शाता है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर नामित "एगुक्गा" राष्ट्रीय प्रतीक की भूमिका निभाता है।[२][३] आम तौर पर, एगुक्गा शब्द दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीयगान को दर्शाता है।[४] फिर भी, दक्षिण कोरिया में अभी भी दस से अधिक अन्य मौजूदा "एगुक्गाएँ" हैं।[२]

इतिहास

"एगुक्गा" के वर्तमान आधिकारिक संस्करण के संगीतकार के विषय में कई सिद्धांत हैं। आम तौर पर माना जाता है कि गीत के बोल यूं ची-हो द्वारा १८९६ में सियोल में स्वतंत्रता गेट के आधारशिला समारोह के लिए लिखे गए थे।[२][५] संयुक्त राज्य अमेरिका के अनुरोध पर सरकार द्वारा १९५५ में "एगुक्गा" के संगीतकार की खोज के लिए समिति" को स्थापित किया गया, लेकिन समिति ने यह निष्कर्ष निकाला की किसी एक संगीतकार को नामित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।[६]

प्रतिलिप्याधिकार

क्योंकि संगीतकार अहं एअक-ताई की मृत्यु १९६५ में हुई थी, संगीत का प्रतिलिप्याधिकार कम से कम २०३६ तक समाप्त नहीं होने वाला था। एक प्रतिलिप्याधिकार-धारकों के समूह ने दो दक्षिण कोरियाई पेशेवर फुटबॉल क्लबों को दिसंबर २००३ में इस गीत को चलाने के लिए नालिश किया था।[७] हालांकि, १६ मार्च २००५ को, संगीतकार की विधवा-पत्नी लोलिता अहं और उनके परिवार ने "एगुक्गा" के लिए सभी अधिकार दक्षिण कोरियाई सरकार को दे दिए।[८] गीत अब सार्वजनिक डोमेन में हैं।[९]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web