सुन्दरवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

[[Category:साँचा:pagetype with short description]]

साँचा:infobox

सुंदरवन का उपग्रह चित्र

सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण : सुंदरबोन) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची-नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

सुंदरवन का नाम "सुन्दरी" (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है। सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं।

सुन्दरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना ज़िलों के १९ विकासखण्डों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।

दर्शनीय स्थल
  • कनक
  • सुधान्याखाली वाच टावर
  • हॉलिडे आइलैंड
  • कटका सुंदरवन
  • कपिलमुनि मंदिर
  • सजनेखली पक्षी अभयारण्य
  • भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
  • हिरण पॉइं
  • क्रोकोडाइल सेंचुरी

कैसे पहुंचे?

सड़क मार्ग द्वारा

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप सोनाखली, गोदखली, नामखाना, कैनिंग, रायडीह या नजत से बस कर सकते है ।

रेल मार्ग द्वारा

रेलवे स्टेशन हैं, जोकि सुंदरवन नेशनल पार्क से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रेलवे स्टेशन से आप यहा चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से सुंदरवन नेशनल पार्क पहुँच जायेंगे।

हवाई मार्ग द्वारा

इसका सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का एयरपोर्ट हैं जोकि 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां से आप बस या टैक्सी से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:navbox

साँचा:coord missing