राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
The Prime Minister Shri Atal Bihari Vajpayee delivering his speech at the 12th SAARC Summit in Islamabad, Pakistan on January 4, 2004 (1).jpg
अटल बिहारी वाजपेयी, एनडीए के पहले प्रधान मंत्री

साँचा:namespace detect

साँचा:short description

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन
दल अध्यक्ष अमित शाह
नेता लोकसभा नरेंद्र मोदी
(प्रधानमन्त्री)
नेता राज्यसभा थावरचन्द गहलोत
(सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री)
गठन 1998
लोकसभा मे सीटों की संख्या
३८२ / ५४५
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
१४६ / २४५
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव


राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance or NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके 13 सदस्य थे।

शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, 2019 में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर 45.43% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी 353 सीटों पर वृद्धि की।[१]

इतिहास

मई° 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय गैर काँग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था लेकिन एक वर्ष के भीतर ही ढह गया क्योंकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसे और विस्तृत करने के लिये कुछ नये दलों के साथ मिलकर 1999 का लोकसभा चुनाव जीतने का नये सिरे से प्रयास किया गया। इसके परिणाम बेहतर निकले और राजग को पूरे पाँच साल के लिये प्रधानमन्त्री वाजपेयी के तहत सत्ता संचालित करने का अवसर मिला। वाजपेयी ने अपना कार्यकाल बेहतर ढँग से पूरा किया। 2004 के लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद के साथ यह गठबन्धन पुन: मैदान में उतरा लेकिन कांग्रेस पार्टी नीत गठबन्धन को अन्य गुट निरपेक्ष पार्टियों से समर्थन मिलने से इसे विपक्ष में बैठना पडा। हालांकि कांग्रेस और राजग की प्रमुख पार्टी भाजपा को लोक सभा में मिली सीटों की संख्या में कोई बहुत बड़ा अन्तर नहीं था लेकिन बहुमत का जुगाड़ करने में भाजपा असफल रही।

संरचना

भारत में राजनीतिक दलों की मूल प्रवृत्ति गठबन्धन बनाने की कम और उसे तोड़ने की ज्यादा रही है। इस प्रवृत्ति को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन एक कार्यकारी बोर्ड या पोलित ब्यूरो के रूप में एक औपचारिक संरचना नहीं है अपितु यह व्यक्तिगत रूप से कुछ दलों के नेताओं की महत्वाकाँक्षा को पूर्ण करने के लिये सीटों के उपचुनाव में साझा रणनीति बनाने के लिये एक समझौते जैसा लगता है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर निर्णय लेने अथवा संसद में उन मुद्दों को उठाते समय दलों के बीच विभिन्न विचारधाराओं को देखते हुए कभी सहमति तो कभी असहमति जैसी कठिनाई आती है जिसके कारण सहयोगी दलों के बीच विभाजित मतदान के कई मामले भी देखने में आये हैं। इसके पहले संयोजक ज्योर्ज फ़र्नान्डिस के खराब स्वास्थ्य के कारण शरद यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया था। परन्तु आगे चलकर वे भी इससे अलग हो गये।

अतीत और वर्तमान सदस्य

साँचा:main

संसद में सीट

Members of the National Democratic Alliance
Party लोक सभा राज्य सभा दल की प्रतिष्ठा
1 भाजपा 300 95 National Party
2 एआईएडीएमके 1 8 तमिलनाडु
3 जदयू 16 5 बिहार
4 लोजपा 6 - बिहार
5 AD(S) 2 - उत्तर प्रदेश
style="background-color:साँचा:National People's Party (India)/meta/color; text-align: center; color:white;" |6 NPP 1 1 मेघालय
style="background-color:साँचा:Republican Party of India (Athvale)/meta/color; text-align: center; color:white;" |7 RPI(A) - 1 महाराष्ट्र
8 AGP - 1 असम
9 PMK - 1 तमिलनाडु
10 TMC(M) - 1 तमिलनाडु
style="background-color:साँचा:All Jharkhand Students Union/meta/color; text-align: center; color:white;" |11 AJSU 1 - झारखण्ड
style="background-color:साँचा:Nationalist Democratic Progressive Party/meta/color; text-align: center; color:white;" |12 NDPP 1 - नगालैण्ड
style="background-color:साँचा:Mizo National Front/meta/color; text-align:center; color:white;" |13 MNF 1 1 मिज़ोरम
style="background-color:साँचा:Sikkim Krantikari Morcha/meta/color; text-align:center; color:white;" |14 SKM 1 - सिक्किम
15 Independent 3 1 None
16 Nominated - 3 None
Total 333 118 भारत

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist