शरद यादव
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| शरद यादव | |
|---|---|
राज्य सभा सदस्य
| |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
| जीवन संगी | डॉ॰ रेखा यादव |
| निवास | नई दिल्ली |
| शैक्षिक सम्बद्धता | जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय) से बी॰टेक॰ |
| व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
| धर्म | हिन्दू |
| जालस्थल | www |
| साँचा:center | |
शरद यादव भारत की एक राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने बिहार प्रदेश के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया,दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए, एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए। शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता हैं जो तीन राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार।
शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे परन्तु उनकी पार्टी द्वारा गठबंधन से सम्बन्ध विच्छेद कर लेने के कारण उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया।[१] राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है।
गृहीत पद
| वर्ष | ग्रहित पद |
|---|---|
| 1974 | पांचवीं लोकसभा उप-चुनाव में चुने गए |
| 1977 | छठी लोक सभा (द्वितीय कार्यकाल) में फिर से निर्वाचित, अध्यक्ष-युवा जनता दल |
| 1978 | महासचिव - लोक दल, अध्यक्ष-युवा लोक दल |
| 1986 | राज्यसभा में चुने गए |
| 1989 | 9वीं लोक सभा (तीसरी अवधि) में चुने गए |
| 1989-97 | महासचिव-जनता दल, अध्यक्ष-जनता दल संसदीय बोर्ड |
| 1989-90 | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री - कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग |
| 1991 | 10 वीं लोकसभा (चौथी अवधि) के लिए फिर से निर्वाचित; सदस्य, लोक लेखा समिति |
| 1993 | नेता, जनता दल संसदीय पार्टी |
| 1995 | कार्यकारी अध्यक्ष, जनता दल |
| 1996 | 11 वीं लोकसभा (5 वीं अवधि) के लिए फिर से निर्वाचित; अध्यक्ष, वित्त समिति |
| 1997 | अध्यक्ष, जनता दल |
| 1999 | 13 वीं लोकसभा (6 वीं अवधि) के लिए फिर से निर्वाचित; लालू प्रसाद यादव को हराया |
| 13 अक्टूबर 1999 - 31 अगस्त 2001 | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री - नागरिक उड्डयन |
| 1 सितम्बर 2001 - 30 जून 2002 | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री - श्रम |
| 1 जुलाई 2002 - 15 मई 2004 | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री - उपभोक्ता मामले मंत्री, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री |
| 2004 | राज्य सभा के लिए फिर से निर्वाचित (द्वितीय कार्यकाल); सदस्य-व्यापार सलाहकार समिति, सदस्य-जल संसाधन समिति, सदस्य-सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य-सलाहकार समिति, गृह मंत्रालय |
| 2009 | 15 वीं लोकसभा (7 वीं अवधि) के लिए फिर से निर्वाचित |
| 31 अगस्त. 2009 | अध्यक्ष, शहरी विकास समिति |
| 2014 | राज्य सभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरी अवधि) |