मिशिगन झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

लेक मिशिगन अमरीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी सीमाएँ अमरीका के चार प्रांतों इलिनाय, इंडियाना, विस्कांसिन एवं मिशिगन से लगती हैं। मिशिगन शब्द आरंभ में इसी झील के लिए किया जाता था जो ओजीबे भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'बहुत सारा पानी'। यह झील क्रोएशिया देश की भौगोलिक क्षेत्र से थोड़ा बड़ा है।

भूगोल

मिशिगन झील और दूसरी महान संयुक्त झीलें

लेक मिशिगन (43°30'ऊतर, 87°30'पश्चिम) बड़ी झीलों में से एक मात्र ऐसी झील है जो पूरी तरह अमरीकी सीमा के अंदर स्थित है बाकी दूसरी झीलों की सीमाएँ कनाडा से भी लगती हैं। इसका सतही क्षेत्रफल लगभग 22,400 वर्गमील है, जो इसे अमरीका की गैर खारे पानी की सबसे बड़ी झीलों में शुमार कराती है और दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी। यह झील 307 मील (494 किलोमीटर) लंबी और 118 मील (190 किलोमीटर) चौड़ी है और इसकी तटरेखा लगभग 1,640 मील (2,633 किलोमीटर) लंबी है। झील की औसत गहराई लगभग 279 फुट (85 मीटर) है जबकि अधिकतम गहराई 923 फुट है।

बड़े शहर

कोई बारह मिलियन लोग इस झील के किनारे बसे हुए हैं। उत्तरी मिशिगन के कई छोटे शहर इस झील के किनारे बसे हैं और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह झील और उससे जुड़े पर्यटन पर टिका हुआ है। झील के किनारे तीस हजार से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की सूची इस तरह है:

इलिनाय

इंडियाना

मिशिगन

विस्कांसिन

कार फेरी

मोटर वाहन चलाने वाले लेक मिशिगन को उसमें चलने वाले स्टीमर फेरी द्वारा पार कर सकते हैं। यहाँ मुख्य रूप से दो फेरियाँ चलती हैं जिनमें एसएस बैजर्स प्रमुख है जो मेंटवोक, विस्कांसिन से लुडिंग्टन, मिशिगन तक चलती है तथा दूसरी फेरी लेक एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है जो 2004 में शुरु हुई थी और मिलवाकी, विस्कांसिन से मस्केगोन, मिशिगन तक चलती है।

द्वीप

पार्क

भू-पारिस्थितिकी

इन्हें भी देखें


बाहरी कड़ियाँ