संयुक्त राज्य अमेरिका का इतिहास
इतिहास
स्क्रिप्ट त्रुटि: "main" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
स्वतन्त्रता और विस्तार
संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की आधिकारिक तिथि ४ जुलाई, १७७६ है, जब द्वितीय महाद्विपीय कांग्रेस ने १३ अलगाववादी उपनिवेशिक राज्यों के प्रतिनिधि स्वरूप स्वतन्त्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। पर सरकार के मूलभूत ढाँचे में सन् १७८८ में बहुत परिवर्तन किए गए जब लेख संघ (आर्टिकल्स ऑफ कॉन्फेडरेशन) के स्थान पर अमेरिकी संविधान को लाया गया।
सरकारी राजधानी के फिलाडेल्फिया स्थानांतरित होने से पूर्व, न्यूयॉर्क नगर एक वर्ष तक संघिय राजधानी था। १७९१ में, राज्यों ने अधिकार विधेयक को पारित किया, संविधान में वे दस संशोधन करने के लिए जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानूनी सुरक्षा की सीमा के संघीय प्रतिबंधों को निषिद्ध कर दे। उत्तरी राज्यों ने १७८० से १८०४ के बीच दास प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन दक्षिणी राज्यों में यह प्रथा जारी रही। सन् १८०० में नया बसा वॉशिंगटन डी॰ सी॰ संघीय सरकार और राष्ट्र की नई राजधानी बना।
नए नवेले देश ने अपनी सीमाओं का पश्चिम की ओर विस्तार करने के लिए स्थानीय भारतीय लोगों पर युद्धचक्र आरंभ किया जो उन्नीसवीं सदी के अंत तक चला और स्थानीय अमेरिकीयों को अपनी भूमियों से हाथ धोना पड़ा। १८१२ में ब्रिटेन के साथ हुए युद्ध के कारण, जो बराबरी का रहा, अमेरिकी राष्ट्रवाद को प्रबलता मिली। १८४६ में ब्रिटेन के साथ हुई ओरेगॉन संधि के कारण अमेरिका को वर्तमान अमेरिकी उत्तरपश्चिम पर नियंत्रण मिला। १८४८ में मेक्सिको में अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण कैलिफोर्निया और वर्तमान अमेरिकी दक्षिण-पश्चिम का अमेरिका में विलय हो गया। १८४८-१८४९ के कैलिफोर्निया स्वर्ण दौड़ (कैलिफोर्निया गोल्ड रश) के कारण यह विस्तार पश्चिम की ओर जारी रहा। लगभग आधी सदी के दौरान ही ४ करोड़ भैंसो को उनकी चमड़ी और माँस और रेलमार्ग के विस्तार के लिए मार डाला गया। ये पशु, जो स्थानीय भारतीय लोगों के लिए आर्थिक संसाधन और संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग थे। इनका मारा जाना भारतीय लोगों के लिए बहुत आघातकारी सिद्ध हुआ।
तेरह उपनिवेश (अंग्रेज़ी: Thirteen Colonies) वे ब्रिटिश उपनिवेश थे जो पूर्वी उत्तर अमेरिका के अंध महासागर के तट पर सन् 1607 से 1733 तक स्थापित किये गए। इन उपनिवेशों ने 1776 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता का ऐलान किया और केवल उपनिवेश न रहकर संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य बन गए। यही वजह है के आधुनिक अमेरिकी ध्वज में 13 लाल और सफ़ेद धारियाँ हैं और मूल अमेरिकी झंडे में 13 तारे थे।
उपनिवेश
यह तेरह उपनिवेश थे - डॅलावेर, पॅनसिल्वेनिया, न्यू जर्ज़ी, जोर्जिया, कन्नॅटिकट, मैसाच्यूसॅट्स बे, मॅरिलन्ड, दक्षिण कैरोलाइना, न्यू हैम्शर, वर्जिन्या, न्यू यॉर्क, उत्तर कैरोलाइना और रोड आयलॅन्ड व प्रॉविडॅन्स। प्रत्येक उपनिवेश ने स्वशासन की अपनी प्रणाली विकसित की। किसान स्वयं ही की स्थानीय और प्रांतीय सरकार का चुनाव करते और स्थानीय निर्णायक मंडल में सेवा प्रदान करते। वर्जीनिया, कैरोलाइना और जॉर्जिया जैसे कुछ उपनिवेशों में अफ्रीकी गुलामों की संख्या भी अधिक थी। 1760 और 1770 के दशकों में कर (टैक्स) पर हुए विरोध के दौर के बाद सभी उपनिवेश राजनीतिक और सैन्य तौर पर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध एकजुट हो गए और मिलकर अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध (1775-1783) लड़ा। सन् 1776 में, उन्होंने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और पेरिस संधि (1783) पर हस्ताक्षर कर उस लक्ष्य को प्राप्त किया। स्वतंत्रता से पहले, यह तेरह उपनिवेश ब्रिटिश अमेरिका के दो दर्जन अलग-अलग कॉलोनियों में बँटे थे। ब्रिटिश वेस्ट इंडीज, न्यूफाउंडलैंड, क्युबेक, नोवा स्कॉटिया और पूर्व और पश्चिम फ्लोरिडा के प्रांत समूचे युद्ध के दौरान राजशाही के प्रति वफादार रहे।
विकास
- British colonies 1763-76 shepherd1923.PNG
उत्तरी अमेरिका के उपनिवेश 1763–76, क्षेत्रीय दावों को को चित्रित करते हुए।
- Map of territorial growth 1775.svg
1775 में, ब्रिटिश इस नक्शे के लाल और गुलाबी क्षेत्रों पर अधिकार का दावा किया और स्पेन ने नारंगी क्षेत्रों का दावा किया। लाल क्षेत्र सभ्यता दर्शाता है; जो समुद्र के 50 मील के दायरे में सबसे भारी आबादी वाला था।
- United States land claims and cessions 1782-1802.png
औपनिवेशिक चार्टर के आधार पर राज्य भूमि पर किये गए दावे, जो की बाद में अमेरिकी सरकार को अर्पित कर दिए गए, 1782–1802।