दृश्यम् फिल्म्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
दृश्यम् फिल्म्स
उद्योग मनोरंजन
संस्थापक मनीष मुंदड़ा
मुख्यालय भारत
उत्पाद फिल्म
वेबसाइट Drishyam Films

दृश्यम् फिल्म्स एक फ़िल्म निर्माण कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी की स्थापना मनीष मुंदड़ा द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य उन फ़िल्म निर्देशकों को फ़िल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो मुख्यधारा मनोरंजन फ़िल्मों से इतर नए विषयों पर फिल्म बनाना चाहते हैं और जिनकी फ़िल्मों को विश्वमंच पर प्रस्तुत किया जा सके। वर्तमान में पेट्रीना डी'रोज़ियो इस कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

फ़िल्म निर्माण

दृश्यम फिल्म्स की पहली फ़िल्म आंखों देखी थी जिसका निर्देशन रजत कपूर ने किया था। यह फ़िल्म पुरस्कृत भी हुई थी। आंखो देखी की सफलता के बाद कंपनी ने प्रशांत नायर निर्देशित उमरीका फ़िल्म का निर्माण किया। उमरीका का प्रीमियर सनडांस फिल्म समारोह-2015 में किया गया जहां इस ऑडियंस च्वाइस अवार्ड से सम्मानित किया गया। [१] इसके बाद नागेश कुकुनूर निर्देशित धनक फिल्म का प्रीमियर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह-2015 में किया गया जहां इस फिल्म न सिर्फ सराहा गया बल्कि ग्रांड ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।[२]धनक भारत में 10 जून 2016 को रिलीज हुई। सनडांस और बर्लिन में सफलता के बाद नीरज घेवन निर्देशित दृश्यम की अगली फिल्म मसान का प्रीमियर कान्स में हुआ जहां इस फिल्म को सम्मानित किया गया। इस फिल्म को भारत में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। [३]

दृश्यम् फिल्म्स की अमित वी मसुरकर निर्दशित फिल्म न्यूटन (फिल्म) को 90वें ऑस्कर सम्मान समारोह के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक फिल्म के रूप में नामांकित किया गया है।[४]

पहलकदमियां

भारतीय फिल्म पटकथा लेखकों के लिए स्क्रीन लैब निर्माण हेतु दृश्यम् फिल्म्स ने सनडांस इंस्टीट्यूट (यूएसए) के साथ व्यावसायिक गठजोड़ किया है।[५][६] दृश्यम्-सनडांस पटकथा लेखक लैब के दूसरे संस्करण का आयोजन वर्ष 2016 के अप्रैल माह में राजस्थान के उदयपुर में किया गया था। दृश्यम् ने मुंबई में फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट के लिए एक वीएफएक्स स्टूडियो का भी निर्माण किया है।[७]

निर्मित फिल्में

वर्ष फिल्म निर्देशक कलाकार
2014 आंखों देखी रजत कपूर संजय मिश्रा, रजत कपूर
2015 मसान नीरज घेवन रिचा चढ्ढा, विक्की कौशल
2015 X:पास्ट इस प्रेजेंट अभिनव शिव तिवारी, अनु मेनन, हेमंत गाबा, नलन कुमारस्वामी, प्रतीम डी.गुप्ता,राजा सेन,राजश्री ओझा, संदीप मोहन रजत कपूर, अंशुमन झा, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर
2016 उमरीका प्रशांत नायर सूरज शर्मा, टोनी रिवोलोरी, प्रतीक बब्बर, स्मिता तांबे, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग
2016 धनक नागेश कुकुनूर हेतल गड्डा, क्रिश छाबड़िया
2016 वेटिंग अनु मेनन नसीरुद्दीन शाह, कल्कि कोचलीन
2017 न्यूटन (फिल्म) अमित वी.मसुरकर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव
2017 रुख अतनु मुखर्जी मनोज बाजपेयी, स्मिता तांबे, आदर्श गौरव
2017 कड़वी हवा नील माधव पांडा संजय मिश्रा, रणवीर शौरी

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ