किशोर कुमार सम्मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
श्री दिलीप कुमार, मुम्बई - अभिनय 2014-15
वर्णन सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता
देश भारत
प्रथम सम्मानित 1997-98

किशोर कुमार प्रख्यात पार्श्व गायक एवं हरफनमौला कलाकार थे। वे खण्डवा, मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय देते हुए न सिर्फ भारत , बल्कि विश्व के अनेक देशों में जो जगह बनायी उससे न सिर्फ यश स्थापित हुआ, बल्कि मध्यप्रदेश के गौरव में श्रीवृद्धि हुई। उन्हीं की स्मृति में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान स्थापित किया गया है।[१]

चयन के मापदंड

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधाना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मानदण्डों के आधार पर देय है। सम्मान के लिये चुने जाने के समय निर्देशक, कलाकार, पटकथाकार तथा गीतलेखक का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है।

प्रक्रिया

प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग सिनेमा के क्षेत्र के निर्घारित माधयमों में सक्रिय कलाकारों के नामांकन का अनुरोधा करता है। ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में सिनेमा के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ ले। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधानकारी माना है।

पुरस्कार

इस सम्मान के अंतर्गत दो लाख रुपये की राशि और सम्मान पट्टिका भेंट की जाती है।

प्राप्तकर्ता

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
1. हृषिकेश मुखर्जी 1997-98
2. नसीरुद्दीन शाह 1998-99
3. गुलज़ार 1999-00
4. कैफी आज़मी 2000-01
5. बी.आर. चोपड़ा]] 2001-02
6. अमिताभ बच्चन 2002-03
7. गोविन्द निहलानी 2003-04
8. जावेद अख़्तर 2004-05
9. श्याम बेनेगल 2005-06
10. शत्रुघ्न सिन्हा 2006-07
11. मनोज कुमार 2007-08
12. गुलशन बावरा 2008-09
13. यश चोपड़ा 2009-10
14. स्व. देव आनंद ,मुम्बई - अभिनय 2010-11
15. सलीम खाँन, मुम्बई - पटकथा लेखन 2011-12
16. समीर, मुम्बई - गीतलेखन 2012-13
17. सु सई परांजपे, मुम्बई - निर्देशन 2013-14
18. दिलीप कुमार, मुम्बई - अभिनय 2014-15

2017-18 प्रियदर्शन फ़िल्म निर्देशक

2018-19 वहीदा रहमान फ़िल्म अभिनेत्री 2020-. AMITABH BHATTACHARYA

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।