गजनेर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित १९:२७, ३ नवम्बर २०२० का अवतरण (2409:4052:E9D:41D1:7435:E1C6:7374:5711 (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गजनेर अभयारण्य की झील से लगा महाराजा द्वारा निर्मित महल

गजनेर बीकानेर से लगभग २० मील दक्षिण-पश्चिम में बसा क्षेत्र है। यह महाराजा गजसिंह के समय आबाद हुआ था और बीकानेर राज्य के प्रसिद्ध तालाब गजनेर के नाम पर ही इसकी प्रसिद्धि है। यहां पर डूंगर निवास, लाल निवास, शक्त निवास और सरदार निवास नामक सुन्दर महल हैं। शीतकाल में बत्तखों, भड़तीतरों आदि के आ जाने के कारण कुछ दिनों के लिए यह उत्तम शिकारगाह बन जाता था। गजनेर के उद्यान में नारंगी और अनार के वृक्ष बहुतायत से हैं तथा कई प्रकार की सुंदर लताएं आदि भी हैं। तालाब का जल आरोग्यप्रद न होने के कारण इसका व्यवहार कम होता है। यहां पर निर्मित झील काफी सुंदर है। यह स्थल पूरे बीकानेर के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है।[१]

वर्तमान में यह एक पर्यटन स्थल है, जहां एक वन्य जीवन अभयारण्य भी स्थित है। गजनेर अभ्यारण्य रेत का तितर या बटबड़ बर्ड के लिए भारत बार में प्रशिद्ध है

गजनेर झील का विहंगम दृश्य

सन्दर्भ

  1. [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र जालस्थल पर गजनेर। अभिगमन तिथि: १ जून, २०१५