रायचन्द बोराल
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १६:३९, ५ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
| रायचन्द बोराल | |
|---|---|
|
रायचन्द बोराल, भारतीय डाकटिकट (2013) में | |
| जन्म |
रायचन्द बोराल 19 October 1903 भागलपुर, बंगाल, ब्रिटिश भारत |
| मृत्यु |
25 November 1981 (उम्र साँचा:age) कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| व्यवसाय | संगीतकार |
| कार्यकाल | 1931-1955 |
रायचन्द बोराल बाङ्ला एवं हिन्दी सिनेमा के विख्यात संगीतकार थे। इनके पिता स्वयं एक शास्त्रीय संगीतकार थे। अतः संगीत विरासत में पाने के बावजूद इन्होंने संगीत के विख्यात उस्तादों से शिक्षा पायी थी। इन्होंने ही पार्श्वगायन तकनीक की खोज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।[१] कुन्दनलाल सहगल जैसे सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व को सिनेमा से जोड़ने का काम बोराल जी ने ही किया था। सिनेमा में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सन् 1978 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी सम्मान तथा उसी वर्ष के दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया।[२]