कानन देवी
imported>Eatcha द्वारा परिवर्तित १४:२२, ५ जनवरी २०२० का अवतरण (बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox person)
कानन देवी | |
---|---|
![]() कानन देवी (1930 में) | |
जन्म |
22 April 1916 हावड़ा, बंगाल, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु |
17 July 1992साँचा:age) कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत | (उम्र
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेत्री, गायिका |
कानन देवी बाङ्ला सिनेमा की विख्यात अभिनेत्री एवं गायिका थीं। बाद में उन्होंने हिन्दी सीख कर हिन्दी फिल्मों में भी अभिनय किया और काफी लोकप्रिय हुईं। उनका आरंभिक जीवन काफी गरीबी में बीता था और उस समय उनका नाम था कानन दासी। अभिनय से जुड़ने पर उनका नाम हुआ कानन बाला और बाद में वे सिनेमा के क्षेत्र में कानन देवी के नाम से विख्यात हुईं। उन्हें सन् 1976 ई॰ के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[१]