सल्ट विकास खंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १८:४२, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सल्ट विकास खंड उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जनपद का एक सामुदायिक विकास खंड है।

विकास की समस्या

यहाँ विकास के लिए की गई योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं पहुँचा है। विकास खंड सल्ट के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधा का लाभ देने के उद्देश्य से मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग को पूर्व में स्वीकृति दी गई थी। लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी इस मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्रामीणों ने २०१८ में प्रदर्शन किया। [१]

पेयजल संकट

सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल संकट २०१८ में काफ़ी गहरा होता हुआ देखा गया है। स्थिति यह है कि लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटती है। इसके बावजूद लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता है। सल्ट ब्लॉक के कुन्हील, नपटुवा, शशिखाल, प्रेमनगर, पोखरी, देवायल, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, हिनौला, कालीगांव, करगेत, रिकवासी आदि गांवों में पेयजल संकट विशेष रूप से गहरा गया है। [२]

सन्दर्भ

  1. https://www.jagran.com/uttarakhand/almora-the-villagers-of-salt-of-the-district-headquarter-18127880.html
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

साँचा:asbox