रुस्तमजी होमसजी मोदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(रूसी मोदी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

रुस्तमजी होमसजी मोदी (संक्षिप्त: रूसी मोदी; १७ जनवरी १९१८ – १६ मई २०१४) टाटा समूह के अग्रणी सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।

पूर्व जीवन

मोदी का जन्म १७ जून १९१८ को बम्बई प्रेसीडेंसी के एक पारसी परिवार में हुआ।[१] उनके पिता सर होमी मोदी उत्तर प्रदेश के गर्वनर थे। मोदी की शिक्षा इंग्लैण्ड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी हुई।[२] वो वर्ष १९३९ में टिस्को में नियुक्त हुए और बाद में उसके अध्यक्ष बने।[३]

कार्य

मोदी १९६५ में झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोशियसन के अध्यक्ष बने और लगाता चार बार इस पद के लिए चुने गये।[४]

सम्मान और पुरस्कार

उन्हें सन् १९८९ में भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।[५]

निधन

१६ मई २०१४ को ९६ वर्ष की आयु में दक्षिण कोलकाता में अलीपुर स्थित मकान पर निधन हो गया।[६][७]

सन्दर्भ