बानू जहाँगीर कोयाजी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बानू जहांगीर कोयाजी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बानू जहाँगीर कोयाजी
चित्र:बानू जहाँगीर कोयाजी.jpg
जन्म साँचा:birth date[१]
मृत्यु साँचा:nowrap
आवास पुणे, महाराष्ट्र, भारत
नागरिकता भारतीय
जातियता पारसी
क्षेत्र चिकित्सा विज्ञान
संस्थान किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे
शिक्षा ग्रन्ट मेडिकल कॉलेज
प्रसिद्धि साँचा:unbulleted list
उल्लेखनीय सम्मान साँचा:unbulleted list

स्क्रिप्ट त्रुटि: "check for unknown parameters" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बानू जहाँगीर कोयाजी (22 अगस्त 1918 – 15 जुलाई 2004) भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक थीं। इन्होंने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे की निर्देशिका थीं। उन्होंने समुदाय के स्वास्थकर्मियों के माध्यम से महाराष्ट्र के देही इलाक़ों के लिये कई कार्यक्रम प्रारंभ किये थे। वह अपनी कार्यकुशलता की वजह से केन्द्र सरकार की स्वास्थ सलाकार बन गईं थीं और विश्वस्तर पर अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध थीं।[१]

कोयाजी को कई पुरस्कार प्राप्त हुए थे जिनमें १९८९ में पद्मभूषण और सार्वजनिक सेवा के लिये १९९३ में रेमन मैगसेसे पुरस्कार मुख्य रूप से शामिल हैं।[२]

कार्यकुशलता

कोयाजी एक सकारात्मक और प्रगतिशील सोच रखती थीं। उनकी इसी सोच के कारण किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, पुणे, १९४० में मात्र चालीस पलंगों की क्षमता से बढ़कर १९९९ में ५५० पलंगों तक पहुँच गया। वह इस अस्पताल से ५५ साल जुड़ी रहीं और इसके साथ-साथ इन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण पद सम्भालें थे जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानव प्रजनन के वैज्ञानिक और तकनीकी समूह की सदस्यता, विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ, मानवशक्ति और विकास समूह की सदस्यता, आदि शामिल हैं। इन्होंने महाराष्ट्र सरकार, भारत सरकार और फ़ोर्ड फ़ाउन्डेशन के आलावा कई अन्य संगठनो के लिये सलाहकार के लिए सलाहकार की भूमिका निभाई। इनका महत्वपूर्ण योगदान परिवार नियोजन, बाल स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण रहा जिसमें इन्होंने भारत सरकार को नीतियों के निर्माण और उन्हें क्रियांवित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।[१][३]

समाचारपत्रों के समूह का निर्देशन

कोयाजी चिकित्सा और स्वास्थ के अपने मुख्य कार्यक्षेत्रों के साथ-साथ सकाळ समाचारपत्रों के समूह की निर्देशिका भी थीं।[३]

सन्दर्भ

अधिक पढने के लिये

  • Indra Gupta, India’s 50 Most Illustrious Women, नई दिल्ली: Icon Publications, 2003, ISBN 81-88086-03-7

बाहरी कड़ियाँ