रेयूनियों
रेयूनियों (Réunion) अफ्रीका में स्थित एक द्वीप है। यह हिन्द महासागर में मैडागास्कर के पूर्व में २०० किमी और मॉरीशस के दक्षिण में स्थित है। इसकी राजधानी सेण्ट डैनिस है। यह द्वीप फ्रांस का एक ओवरसीज़ विभाग है।
इतिहास
पुर्तगालियों ने सबसे पहले इस द्वीप की खोज १५१३ में की थी और इसे सान्ता अपोल्लोनिआ नाम दिया। उसके बाद १६३८ में फ़्रांसीसीयों ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया और १६४९ में राजा लुई चौदहवें ने इसे इल बरबन (Île Bourbon) नाम दिया। इस द्वीप पर फ़्रांसीसी और अफ़्रीकी दोनो जनसमूह रहते थे। फ़्रांसीसी क्रान्ति के बाद १७९३ में इसे वर्तमान नाम रेयूनियों दे दिया। १८०१ में नेपोलियन बोनापार्ट ने इस द्वीप को इल बोनापार्ट (Île Bonaparte) नाम दिया।
१८१० में अंग्रेज़ो ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया और इसका नाम बरबन कर दिया। जब १८१५ में इसे फ़्रांस को लौटाया गया, तो इसका नाम १८४८ तक बरबन ही रहा और इसे पुनः रेयूनियों नाम दे दिया गया।
इस द्वीप पर दासता बहुत प्रचलित थी और अफ़्रीकी दास जनसंख्या का प्रमुख भाग थे जब तक कि १८४८ में दासता को समाप्त नहीं कर दिया गया। दास प्रथा पर रोक लगने के बाद भारत, मलेशिया इत्यादि से और बाद में चीन से भी दासों को लाया गया।
भूगोल
रेयूनियों द्वीप ६३ किमी लम्बा और ४५ किमी चौड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल २,१५० किमी२ है। यह द्वीप संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई राज्य के प्रमुख द्वीप से इस मामले में समान है कि दोनों ही महाद्वीपीय प्लेटों पर स्थित हैं और इस द्वीप पर भी ज्वालामुखिय गतिविधियाँ भीतरी ओर पाई जाती हैं।
द्वीप के पूर्वी किनारे पर स्थित पिटन दि ला फोर्नास (Piton de la Fournaise) यहाँ का सबसे ऊँचा स्थल है और समुद्र तल से २,६११ मीटर ऊँचा है। इस प्रायः हवाई के ज्वालामुखियों का सम्बन्धी कहा जाता है क्योंकि यहाँ की जलवायु और ज्वालामुखिय गतिविधियाँ, हवाई के समान हैं। पिटन दि ला फोर्नास १६४० से सौ बार प्रस्फुटित हुआ है और यह निरन्तर निरिक्षण में रहता है। सबसे हाल का प्रस्फुटन १३ अगस्त, २००४ को हुआ था।
जनसांख्यिकी
द्वीप की कुल जनसंख्या ८ लाख है और द्वीप के वासी विभिन्न नस्लीय समूहों के हैं: मिश्रित नस्लीयता ६४%, भारतीय २८%, यूरोपीय २%, चीनी २%, पूर्वी अफ़्रीकी १% और अन्य ३%।
कुल जनसंख्या का ८४.९% ईसाई हैं। अन्य धर्मावलम्बियों में हिन्दू ६.७%, मुसलमान २.१५% और अन्य ६.२५% हैं।
- Reunion 21.12S 55.51E.jpg
- Ppalmistes2.jpg
- Re-map.png
बाहरी कड़ियाँ
सरकार
समीक्षाएँ
- सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक - रेयूनियों
- मुक्त निर्देशिका परियोजना - रेयूनियों निर्देशिका श्रेणी
- रेयूनियों का इतिहास
पर्यटन
- आधिकारिक पर्यटन जालस्थल
- रेयूनियों द्वीप के बारे में पोर्टल (फ़्रांसीसी - अंग्रेज़ी)
- रेयूनियों की छवियाँ
- विलगोटू - रेयूनियों यात्रा मार्गदर्शिकाऔर निर्देशिका
- रेयूनियों द्वीप के लिए विस्तृत ऑनलाइन मार्गदर्शिका
- लोन्ली प्लेनेट - विश्व मार्गदर्शिका: रेयूनियों
- पर्ल द्वीप द्वीप पर, द्वीप के बारे में कदाचित एकमात्र जालस्थल
- चित्र दीर्घा: जलप्रपात, वर्षावन पैदल भरमण, ज्वालामुखी "ला फोर्नास", समुद्रतट, नदी, तट...
- रेयूनियोंआइलैण्ड.नेट - रेयूनियों द्वीप के बारे में एक ऑनलाइन मार्गदर्शिका
जीव-जन्तु और वनस्पति
- मेर-लॉंज के प्राकृतिक रिज़र्व पर वैज्ञानिक विनियोग
- वनस्पति - बोटेनिक गार्डन - वर्षा वन (चित्र दीर्घा)
अन्य