यमन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
الجمهورية اليمنية
Al-Jumhūriyyah al-Yamaniyyah

ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "Allah, al-Watan, at-Thawra, al-Wehda"
"अल्लाह, देश, क्रांति, एकता"
राष्ट्रगान: National anthem of Yemen
राजधानी
और सबसे बडा़ नगर
साना
साँचा:coord
राजभाषा(एँ) अरबी
निवासी यमनी, यमनियत
सरकार गणराज्य
 -  राष्ट्रपति अली अब्दुल सालेह
 -  उप राष्ट्रपति अबदल-रब मंसूर अल-हादी
 -  प्रधानमंत्री अली मोहम्मद मुजुर
 -  आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री अबुल करीम इस्माइल अल-अरहाबी
स्थापना
 -  उत्तरी यमन स्वतंत्रता 1 नवंबर 1918 
 -  दक्षिणी यमन स्वतंत्रता 30 नवंबर 1967 
 -  एकीकरण 22 मई 1990 
क्षेत्रफल
 -  कुल 527,968 km2 (49वां)
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  2008 जनगणना 23,013,376 (51वां)
 -  2007 जनगणना 22,230,531
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $55.433 बिलियन (-)
 -  प्रति व्यक्ति $2,412 (-)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $27.151 बिलियन
 -  प्रति व्यक्ति $1,181 (-)
मानव विकास सूचकांक (2013)साँचा:steady 0.500[१]
साँचा:color · 154वाँ
मुद्रा यमनी रियाल (YER)
समय मण्डल साँचा:nowrap
दूरभाष कूट 967
इंटरनेट टीएलडी .ye

यमन (अरबी भाषा: اليَمَن अल-यमन), आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य (अरबी भाषा: الجمهورية اليمنية अल-जम्हूरिया अल-यमन) मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है। यमन की भौगोलिक सीमा में लगभग 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं, जिनमें सोकोत्रा द्वीप सबसे बड़ा है।

परिचय

यमन अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी कोने पर स्थित एक स्वतंत्र राष्ट्र है। इसके केवल तीन और अंकित सीमा है तथा पूर्व की ओर निर्घारित नहीं है। पश्चिमी सीमा पर ३०० मील की लंबाई में लाल सागर फैला हैं। यह एक पहाड़ी देश है। इसके उतर-पूर्व में रूब-एल-खाली मरूस्थल हैं। यहाँ ४,००० से १००० फुट ऊॅचे उपजाऊ पठार भी हैं। यहाँ कई नदियाँ (वादी) बहती हैं, जिनमें उतर में वादी नजरान तथा दक्षिण में रुब अल-ख़ाली तथा हदरामौत (Hadramawt) बहती हैं। यहाँ जनवरी का ताप १४० डिग्री सें० तथा गरम जून मास का ताप २२ सें० रहता हैं। उच्च प्रदेशों पर १६ इंच वर्षा होती हैं। यहाँ धूल के तूफान अधिक चला करते हैं। वनस्पति में बबूल, खजूर तथा फलों के पेड़ प्रमुख हैं। यद्यपि यहाँ शुष्क वन अधिक मिलते हैं, फिर भी ऐल्पाइन गुलाब, बालम (गुल मेंहदी) तथा तुलसी के पौधे पठरों तथा वादियों के किनारे मिलते हैं। जीवजंतुओं में बबून, हरिण (gazelle), तेंदुए, पहाड़ी खरगोश आदि प्रमुंख हैं। पक्षियों में गिद्ध, सारस, बगुला, तोता, हॉर्नबिल, चटखोरा आदि मिलते हैं।

यहाँ की राजधानी साना है। अन्य प्रमुख नगर ताइज़ (Ta'izz), अल-हुदैदाह (al Hudaydah), बैत अल-फकीह (Bayt al Faqih) हैं। अरबी यहाँ की प्रमुख भाषा है। यहाँ का धर्म इस्लाम है। केवल ५% भूमि पर कृषि की जाती है। उच्च प्रदेश प्रमुख कृषिस्थल हैं। शुष्क कृषि में कॉफी का स्थान अति प्राचीन कल से प्रमुख है। काट (Qat) की पैदावार तेजी से कॉफी का स्थान ले रही है। फलों में सेब, खूबानी, केला, कई प्रकार के अंगूर, नीबू, आडू, नारंगी तथा कई प्रकार के तरबूज अधिक उगाए जाते हैं। बादाम तथा अन्य काष्ठफल भी उगते हैं। जौ, जई, कम्मा, ज्वार, बाजरा, धान, तिल तथा सोरघम का खाद्यान्नों में प्रमुख स्थान है। पठारों तथा समुद्री तटों पर गेहूँ भी उगाया जाता है। खनिजों में नमक तथा चूने के पत्थर का स्थान प्रमुख है।

यमन की क्राति

वर्ष 1962 इस्वी को यमन के सुल्तान की मृत्यु के बाद 26 सितम्बर 1962 इस्वी को यमन मे क्राति हो गयी यमन की क्रातिकारी सरकार ने रुस तथा मिस्त्र के सयोग से यमन में गणतन्त्र की स्थापना कर दी। लेकीन शाहजादा हसन ने सऊदी अरब के जेद्दा प्रान्त में यमन की निर्वासित सरकार स्थापित करली। शीध्र ही दोनो सरकारो के बीच खुला युध्द छिड़ गया इस संघर्ष में सऊदी अरब और जार्डन ने हसन और मिस्त्र ने क्रान्तिकारियो की ओर भाग लिया लेना शुरु कर दिया। युध्द दिँन प्रतिदिन उग्र होता गया इस पर संध ने मार्च 1963 इस्वी में डा॰ राल्फ बुंच को भेजकर यमन में शान्ति स्थापित करवायी तथा दोनो पक्षो को इस बात के लिए तैयार किया वे शान्तिपूर्ण उपायो के द्अरा समस्या को सुलझाएँगे। अन्त मे संयुक्त राष्ट्र संध यमन शान्ति स्थापित करवाई।

तस्वीरें

सन्दर्भ