2016 ईक्वाडोर भूकंप
![]() इस घटना से प्रभावित स्थान | |
तारीख | April 16, 2016 |
---|---|
शुरु होने का समय | 18:58:37 इक्वाडोर समय (05:28:37 आईएसटी)[१] |
परिमाण | 7.8 तीव्रता[२] |
गहराई | साँचा:convert |
अधिकेन्द्र स्थान | लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।[१] |
प्रकार | धक्का[१] |
प्रभावित देश या इलाके | इक्वाडोर |
पहले के झटके | 4.8 तीव्रता |
बाद के झटके | 5.6 तीव्रता |
हताहत | 525 मौत, 1,700 लापता और 4,027 के आसपास घायल[३][४][५] |
इक्वाडोर में 16 अप्रैल 2016 को 7.8 तीव्रता का भूकम्प आया था। इस भूकंप का केन्द्र मुईस्न शहर से 27 किलोमीटर की दूरी पर था। इस केन्द्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर भी इसके प्रभाव से कई इमारतें टूट गयीं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें 525 लोगों की मौत हो गई और 4,027 से अधिक लोग घायल हो गए। मांटा, पोर्तोविजो और गुआक्विल में सबसे ज्यादा मौतें हुई। इस भूकंप के कारण राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया। इसमें बचाव हेतु 13,500 सेना और पुलिस कर्मी यहाँ पहुँच गए।
क्षति
इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। यह इक्वाडोर में 1979 से अबतक आए भूकंपों में सबसे बड़ा है। इक्वाडोर के मौसम विभाग के अनुसार 7.8 तीव्रता का यह भूकंप यहाँ 29 वर्षों में पहली बार आया है।[६] इससे पहले वर्ष 1987 में आए भूकंप के कारण यहाँ एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।[७][८] इस भीषण भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। कई गाँव तबाह हो गए। भूकंप से 1.60 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। क्विटो और मांटा शहर में बिजली व फोन सेवा भी बंद हो गई।[९]
प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने स्थानीय तटों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी किया और कहा कि भूकंप के प्रारंभिक पैमानों के आधार पर भूकंप के केन्द्र से 300 किलोमीटर के दायरे के अंदर पड़ने वाले तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।[१०][११]
बचाव कार्य
भूकंप के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।[१२] राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने कहा कि बचावकर्मी मलबे में दबे जीवित बचे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही कोरेया ने राष्ट्रीय आपदा की घोषणा भी की।[१३] इक्वाडोर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 हजार 500 सुरक्षाबलों के अलावा रेड क्रॉस के 800 स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है।[१४]
इक्वाडोर में भूस्खलन की वजह से राहत अभियान के लिए सैनिकों को ले जाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे हेलीकॉप्टर और बस सेवाएँ प्रभावित हुई हैं।[१५] कुछ क्षेत्रों में स्थानीय लोग अपने हाथों से मिट्टी खोदकर पीड़ितों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।[१६]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ इ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
साँचा:sec link auto से संबंधित विकिमीडिया कॉमन्स पर मीडिया